5
(2)

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में 15 जून की रात लगभग 12 बजे हुए मुक्ति साह हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

जानकारी के अनुसार, रंगरा थाना अंतर्गत कोशकीपुर दियारा स्थित बासा में सो रहे मुक्ति साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

मृतक के पुत्र राकेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 122/25, दिनांक 16.06.2025, धारा 103(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी रंजीत मंडल, पिता बिभीषण मंडल, साको-कोशकीपुर, बाबू टोला, थाना रंगरा, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

रंजीत मंडल पूर्व में भी एसएचओ/एससी-एसटी थाना कांड संख्या 06/24, दिनांक 14.03.2024, धारा 341/323/504/34 भादंवि एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त रह चुका है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: