June 20, 2025
मुक्ति साह हत्याकांड: नवगछिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में 15 जून की रात लगभग 12 बजे हुए मुक्ति साह हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। जानकारी के अनुसार, रंगरा थाना अंतर्गत कोशकीपुर दियारा स्थित बासा में सो रहे मुक्ति साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के पुत्र राकेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 122/25, दिनांक 16.06.2025, धारा 103(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। नवगछिया पुलिस अधीक्षक […]