3
(1)

भागलपुर । नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत स्थित बोरनाहा घाट पर रविवार को माई भारत के स्वयंसेवक रंदीप राजन एवं अभिलाषा कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता से गंगा घाट की सफाई कर छठ पूजा के लिए घाट को व्यवस्थित किया गया।

स्वयंसेवक रंदीप राजन ने कहा कि इस वर्ष गंगा में देर तक बाढ़ का पानी रहने के कारण घाटों की स्थिति अधिक दयनीय बनी हुई है। दलदल की समस्या बढ़ गई है, जिससे व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से बेहद सावधानी के साथ घाट पर आने और पूजा करने की अपील की।

वहीं स्वयंसेवक अभिलाषा कुमारी ने बताया कि बोरनाहा घाट में सुरक्षा की दृष्टि से कई चुनौतियाँ हैं। कम जगह में सीढ़ियों का निर्माण किए जाने के कारण भीड़ के समय दुर्घटना की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि यहाँ दो सौ से अधिक परिवार छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

अभिलाषा ने यह भी बताया कि सड़क निर्माण के दौरान तालाब से मिट्टी निकालने के कारण कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो बड़े खतरे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने व्रतियों और उनके परिवारों से आग्रह किया कि छठ पर्व के दौरान सतर्क रहें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

स्थानीय लोगों ने स्वयंसेवकों के इस कार्य की सराहना की और स्वच्छ एवं सुरक्षित छठ पर्व मनाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: