October 27, 2025
माई भारत स्वयंसेवकों के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाDESK2025भागलपुर । नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा उत्तर पंचायत स्थित बोरनाहा घाट पर रविवार को माई भारत के स्वयंसेवक रंदीप राजन एवं अभिलाषा कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सहभागिता से गंगा घाट की सफाई कर छठ पूजा के लिए घाट को व्यवस्थित किया गया। स्वयंसेवक रंदीप राजन ने कहा कि इस वर्ष गंगा में देर तक बाढ़ का पानी रहने के कारण घाटों की स्थिति अधिक दयनीय बनी हुई है। दलदल की समस्या बढ़ गई है, जिससे व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से बेहद सावधानी के साथ घाट पर आने और पूजा करने की अपील की। वहीं स्वयंसेवक अभिलाषा कुमारी ने बताया कि बोरनाहा घाट में सुरक्षा […]