5
(2)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में रविवार को सर्पदंश की एक घटना सामने आई। रसलपुर निवासी नीरा देवी, पति राम यादव, गांव के पेट्रोल पंप के पीछे खेत में घास काट रही थीं, तभी अचानक उन्हें एक साँप ने डस लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल नीरा देवी को इलाज के लिए नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें पूरे दिन भर्ती रखा गया। संध्या में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी।

परिजनों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। ग्रामीणों ने घास काटने जैसे कार्यों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है, क्योंकि वर्षा ऋतु में इस तरह की घटनाएं अधिक होती हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: