



नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को भारी मतों से विजयी बनाने के उद्देश्य से गुरुथान खैरपुर कदवा में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया।
जनसभा की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव संजय मंडल, भाकपा माले के गोपालपुर विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर राय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार भगत, सीपीआई के जिला कमिटी सदस्य शिकेंद्र यादव, विकासशील इंसान पार्टी VIP के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रो विभांशु मंडल और आई पी गुप्ता की पार्टी से महेश्वर शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी VIP के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बीते 20 साल से राज्य की सत्ता में बैठी भाजपा-जदयू सरकार ने बिहार को विकास की राह से दूर रखा है। उन्होंने कहा कि सुशासन के नाम पर अपराध और लूट, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का चौपट होना, गरीबी और पिछड़ापन, दलित, अल्पसंख्यक व महिलाओं के खिलाफ हिंसा, छात्र और युवाओं की बेरोजगारी, तथा पलायन—यही बिहार का सच है।

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि महागठबंधन बिहार को न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूत नींव पर खड़ा करेगा। उनका लक्ष्य है कि विकास का लाभ निचली जातियों और भूमिहीनों तक पहुंचे, किसान, बटाईदार और श्रमिकों को न्याय मिले, शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर हों, और महिलाओं को उनके अधिकार एवं समानता प्रदान की जाए।
सभा को संबोधित करते हुए अमर पासवान ने कहा कि महागठबंधन भाजपा-जदयू सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट है और गोपालपुर विधानसभा से VIP उम्मीदवार प्रेम सागर को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आई पी गुप्ता की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मंडल ने गोपालपुर विधानसभा के आम लोगों, छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों और महिला मतदाताओं से अपील की कि वे 20 सालों से लूट और झूठ पर टिकी भाजपा-जदयू सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकें।
कार्यक्रम के अंत में मुकेश सहनी ने VIP उम्मीदवार प्रेम सागर को जीत का माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से शामिल थे—राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहिउद्दीन, पूर्व जिला प्रवक्ता राजेंद्र यादव, हिमांशु यादव, तनवीर अहमद, कपिल देव महतों, नंदलाल यादव, भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य पुरुषोत्तम दास, सीपीआई के प्रकाश मंडल, अजय सिंह, अशोक सिंह, रामदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग।
















