


नवगछिया। ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंहिया मकन्दपुर (भागलपुर) में कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 11,000 रुपये तक का नगद पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता चार कैटेगरी और चार चरणों में संपन्न होगी।

कैटेगरी और ग्रुप
- प्ले ग्रुप : कक्षा KG 1 और KG 2 के प्रतिभागी
- प्री जूनियर ग्रुप : कक्षा 1 से 2 तक के प्रतिभागी
- जूनियर ग्रुप : कक्षा 3 से 5 तक के प्रतिभागी
- सीनियर ग्रुप : कक्षा 6 से 10 तक के प्रतिभागी
प्रतियोगिता के चरण
- प्राथमिक परीक्षा (येलो कार्ड) – इसमें न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले को येलो कार्ड मिलेगा।
- ग्रीन कार्ड परीक्षा – येलो कार्ड धारक दूसरी परीक्षा देंगे, जिसमें श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले रेड कार्ड चरण में पहुँचेंगे।
- रेड कार्ड और फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट – सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में पहुँचेंगे और सबसे तेज़ सही उत्तर देने वाले को अंतिम चरण में बैठने का अवसर मिलेगा।
- केबीसी हॉट सीट (अंतिम चरण) – इसमें कुल 17 प्रश्न होंगे, जिनके सही उत्तर देकर प्रतिभागी अधिकतम 11,000 रुपये तक जीत सकते हैं।

पुरस्कार राशि
- प्रथम प्रश्न 100 रुपये से शुरू होकर
- पाँचवाँ प्रश्न 500 रुपये (पहला पड़ाव)
- दसवाँ प्रश्न 2000 रुपये (दूसरा पड़ाव)
- सोलहवाँ प्रश्न 5100 रुपये
- सत्रहवाँ प्रश्न जैकपॉट के रूप में 11,000 रुपये का होगा।
समय सीमा
- प्रश्न 1 से 5 : 60 सेकंड
- प्रश्न 6 से 10 : 120 सेकंड
- प्रश्न 11 से 16 : 180 सेकंड
- सत्रहवाँ प्रश्न : 5 मिनट
(जैकपॉट प्रश्न पर कोई लाइफ लाइन उपलब्ध नहीं होगी।)
लाइफ लाइन
- प्रतियोगिता में तीन लाइफ लाइन का अवसर मिलेगा।
- यह सुविधा केवल कक्षा 4 से 10 तक के प्रतिभागी (जोड़ीदार) ही ले सकते हैं।
विशेष नियम
- किसी प्रश्न का उत्तर न आने पर प्रतिभागी प्रतियोगिता छोड़ सकते हैं और अब तक जीती गई राशि प्राप्त कर सकते हैं।
- दसवाँ प्रश्न पार करने के बाद यदि गलत उत्तर दिया, तो न्यूनतम 2000 रुपये की राशि मिलेगी।
- प्रतियोगिता की सभी शर्तों, नियमों व समय में बदलाव का अधिकार आयोजक मंडली के पास सुरक्षित होगा।
रजिस्ट्रेशन और आयोजन तिथि
- रजिस्ट्रेशन शुल्क : 500 रुपये
- अंतिम तिथि : 30 अगस्त, 2025
- प्राथमिक परीक्षा : सितम्बर 2025 के पहले सप्ताह में
- दूसरी परीक्षा : सितम्बर 2025 के अंतिम सप्ताह में
- केबीसी हॉट सीट प्रतियोगिता : अक्टूबर 2025 में
- प्रतिभागियों की तैयारी हेतु सामान्य ज्ञान की पुस्तक विद्यालय कार्यालय से उपलब्ध कराई जाएगी।
रजिस्ट्रेशन की शर्तें
- प्रतिभागी को अपने साथी/जोड़ीदार का नाम और पूरा पता देना अनिवार्य है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार्य नहीं होगा।
प्रश्न संख्या और पुरस्कार राशि
01 – 100 रुपये
02 – 200 रुपये
03 – 300 रुपये
04 – 400 रुपये
05 – 500 रुपये (पहला पड़ाव)
06 – 700 रुपये
07 – 1000 रुपये
08 – 1500 रुपये
09 – 1700 रुपये
10 – 2000 रुपये (दूसरा पड़ाव)
11 – 2500 रुपये
12 – 3000 रुपये
13 – 3500 रुपये
14 – 4000 रुपये
15 – 4500 रुपये
16 – 5100 रुपये
17 – 11,000 रुपये (जैकपॉट)
संपर्क सूत्र
9308676064, 9709894194
स्थान
ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकन्दपुर, नवगछिया, भागलपुर













