


नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित महाराज जी चौक, पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर गुरुवार को RP Jewellers के नए और आधुनिक स्वरूप का भव्य उद्घाटन बड़े ही भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नवगछिया के प्रबुद्ध जन, व्यवसाय जगत से जुड़े लोग तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोरूम के संचालक कन्हैया कुमार केडिया ने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद आभूषण उपलब्ध कराना RP Jewellers की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि नए रूप में तैयार यह शोरूम ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई। सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में 10 प्रतिशत की छूट तथा हीरों के आभूषणों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है।
वहीं मौके पर संचालक कन्हैया कुमार केडिया, माधव केडिया, अजय कुमार रूंगटा, पवन कुमार सर्राफ, संदीप कुमार, सुरेश चिरानिया, मनोज यादुका, नरेश केडिया, संजय मवांडिया, आयुष मवांडिया , रमन यादुका, केशव केडिया, उषा देवी केडिया, शिवांगी केडिया, अर्जुन अग्रवाल, कुलदीप और काम्या अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने शोरूम के नए स्वरूप की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।
कन्हैया कुमार केडिया ने कहा कि RP Jewellers का यह नया अध्याय नवगछिया और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए खुशियों का प्रतीक है। उन्होंने सभी आभूषण प्रेमियों से अपील की कि वे शोरूम में आकर नए संग्रह का आनंद लें और विशेष ऑफर का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी या संपर्क के लिए 9122557362 और 9060550651 पर संपर्क किया जा सकता है।















