Noimg

नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने की मांग तेज, राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने सरकार पर साधा निशाना || G S NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बयान जारी कर पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला का दर्जा देने की मांग को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि नवगछिया वासियों की लंबे समय से यह बहुप्रतीक्षित मांग रही है कि पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला घोषित किया जाए। अरुण कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के साथ नई सरकार बने तीन माह पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक नवगछिया को जिला का दर्जा देने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चुनावी जनसभा […]

ढोलबज्जा गरैया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय माहौल || GS NEWS

ढोलबज्जाChanchal Jha0

नवगछिया :कोसी पार स्थित ढोलबज्जा पंचायत के ढोलबज्जा गरैया गांव में विष्णु महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित पांचवें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 20 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन पूज्य स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरा पंडाल भक्ति और श्रद्धा के माहौल से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ आयोजन की शुरुआत का स्वागत किया। मुख्य प्रवक्ता पंडित प्रेम शंकर भारती ने कथा का मंगलाचरण करते हुए श्रीमद्भागवत की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि […]

Noimg

पुलिस वाहन चालक की पत्नी ने दे दी जान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया गांव में पुलिस वाहन चलाने वाले एक निजी चालक की पत्नी द्वारा जान देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान गरैया निवासी कुंदन यादव की पत्नी जुली देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुंदन कुमार भागलपुर के बाइपास थाना में पुलिस वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। पूर्व में वहां के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के स्थानांतरण के बाद भी वह उनके साथ ही रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार जुली देवी को आशंका थी कि उनके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को […]

Noimg

शिक्षा समिति की स्वीकृति से बेचा गया क्षतिग्रस्त कबाड़ || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

असामाजिक तत्वों ने वीडियो बनाकर फैलाया भ्रामक प्रचार नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नवटोलिया में वर्षों से पड़े क्षतिग्रस्त एवं अनुपयोगी सामान को विद्यालय शिक्षा समिति के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को विधिवत प्रक्रिया के तहत कबाड़ी दुकानदार को बेच दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंभु कुमार मंडल ने बताया कि पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल कर गलत अफवाह फैलाने का प्रयास किया गया है। प्रधानाध्यापक ने जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय का स्टोर रूम लंबे समय से टूटे-फूटे एवं बेकार पड़े सामानों से भरा हुआ था, जिससे विद्यालय के रख-रखाव और उपयोग में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित किया […]

Noimg

अनुमंडल अस्पताल का राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से शुक्रवार को राज्यस्तरीय कायाकल्प टीम द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। टीम का नेतृत्व डॉ. रूपाली ने किया, जबकि टीम में डीपीसी सन्नी कुमार एवं जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत कुमार भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड तथा दवा वितरण केंद्र (दवाई खाना) का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता की भी जानकारी ली गई। कायाकल्प टीम ने अस्पताल में स्वच्छता मानकों, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, पेयजल सुविधा, शौचालयों की स्थिति तथा मरीजों के लिए […]

Noimg

रजन्दीपुर में श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के ग्राम रजन्दीपुर में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ के शुभारंभ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दुर्गा स्थान प्रांगण से प्रारंभ होकर बाबूपुर गंगा घाट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश में गंगाजल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच पुनः दुर्गा स्थान प्रांगण लौटे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। पूरे मार्ग में “हरि बोल” और “विष्णु भगवान की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांव की सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं की टोली ढोल-नगाड़ों के साथ चल रही थी, जिससे माहौल पूरी […]

Noimg

भागलपुर में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत, जागरूकता पर जोर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डीएलएसए कार्यालय में किया गया, जिसमें अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोगों को संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर […]

Noimg

थाना स्तर पर मामलों के निष्पादन को लेकर पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के डीआरडीए परिसर में पुलिस जिला नवगछिया एवं बांका के इंस्पेक्टर और दरोगाओं को थाना स्तर पर मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों की संख्या कम करना तथा न्यायिक प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण सत्र में सेवानिवृत्त न्यायाधीश विष्णु कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय कानून में लगभग 40 ऐसी धाराएं हैं, जिनका निष्पादन थाना स्तर पर ही किया जा सकता है। यदि इन मामलों का सही एवं विधिसम्मत तरीके से थाने में ही निपटारा कर दिया जाए, तो अदालतों में लंबित मामलों का बोझ काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरणों […]

Noimg

भागलपुर का तिलकामांझी विश्वविद्यालय स्टेडियम बदहाल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना जहां खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का दावा करती है, वहीं भागलपुर में खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति इस योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। भागलपुर स्थित तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय का स्टेडियम इन दिनों जर्जर हालत में है। स्टेडियम का दौड़ ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान चोट लगने का खतरा बना रहता है। स्टेडियम में न तो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था है और न ही साफ-सुथरे शौचालय उपलब्ध हैं। विशेष रूप से महिला एवं युवती खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान काफी परेशानियों […]

Noimg

डीजे संचालक की पिटाई के बाद मौत, मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम; आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की लाठी-डंडे से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तथा इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे। लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार के पास कुर्सी किराया के रूप में 1500 रुपये बकाया थे। करीब छह महीने बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे तो आरोपी ने भुगतान से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपित ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद […]