0
(0)

नवगछिया पुलिस जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गरैया गांव में पुलिस वाहन चलाने वाले एक निजी चालक की पत्नी द्वारा जान देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान गरैया निवासी कुंदन यादव की पत्नी जुली देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कुंदन कुमार भागलपुर के बाइपास थाना में पुलिस वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। पूर्व में वहां के थानाध्यक्ष प्रभात कुमार के स्थानांतरण के बाद भी वह उनके साथ ही रह रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार जुली देवी को आशंका थी कि उनके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के कारण महिला ने यह आ त्म घाती कदम उठाया।

घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उसके सभी बच्चे स्कूल गए हुए थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां जुली देवी पंखे से लटकी हुई मिलीं। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें नी चे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौ त हो चुकी थी।

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा परवत्ता थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष, विशेषकर उसकी बहन को घटना की जानकारी दे दी है।

जानकारी के अनुसार जुली देवी की शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व कुंदन कुमार यादव से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: