March 2, 2026
नवगछिया में बाल बैडमिंटन संघ का होली मिलन समारोह, खिलाड़ियों ने जमकर मनाया रंगोत्सव || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ की ओर से सोमवार को बिहपुर प्रखंड स्थित रेलवे दुर्गास्थान, बिहपुर मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ रंगों का पर्व मनाया। जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, सूरज कुमार एवं प्रज्ञा भारती ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग, अबीर एवं गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। साथ ही सभी ने एक साथ बैठकर मिठाई और पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया। खिलाड़ियों ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, जिस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे […]