



नवगछिया की प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। किशन गाड़ोदिया एवं रीता गाड़ोदिया की सुपुत्री साक्षी गाड़ोदिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार, समाज एवं नवगछिया का नाम रोशन किया है। वहीं संजय कुमार मावंडिया एवं उषा मावंडिया के सुपुत्र शिवम कुमार मावंडिया ने भी प्रथम प्रयास में ही सीए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन (अंग प्रदेश) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल एवं क्षेत्रीय मंत्री विनय प्रकाश ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नवगछिया शाखाध्यक्ष विश्वनाथ यादुका, दयाराम चौधरी, प्रमोद केडिया, संतोष यादुका, कमलेश अग्रवाल, सुरेश हिसारिया, अशोक केडिया, विद्यासागर सर्राफ, कन्हैया केडिया, अरविंद रूंगटा, अशोक गोपालका, प्रवीण केजरीवाल, नवीन केजरीवाल, मुरारी लाल पंसारी, विवेक रूंगटा, रचित गाड़ोदिया, अमित कुमार वर्मा, मनोज सर्राफ, नरसिंह चिरानिया, मनोज यादुका, राहुल यादुका, शिव कुमार डोकानिया, कन्हैया लाल यादुका, दीपक मावंडिया, श्रीधर खंडेलवाल, रीतेश केजरीवाल, अरुण मावंडिया, प्रदीप जैन तथा प्रदीप सहित अन्य लोगों ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।














