



नवगछिया में जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर युवा जदयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी। युवा जदयू जिला अध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने कहा कि वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में युवा जदयू कार्यकर्ता रूपक पटेल, रोशन सिंह राठौड़, नीतीश कुमार निराला, मुकेश कुमार, प्रिंस पटेल, प्रिंस प्रभात, प्रिंस साहू, रंजीत कुमार राज, चंद्रशेखर कुमार मंडल, विष्णु कुमार, ओम प्रकाश कुमार, सुमन कुमार सिंह तथा समाजसेवी रोबिन कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
होली के पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली की शुभकामनाएं भी दीं।














