5
(1)

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर संकुल में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने किया । मौके पर उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित भी किया । मौके पर गोपालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार उपस्थित थे ।

यह आयोजन संकुल संचालक पंकज कुमार के संरक्षण में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरासी के प्रधानाध्यापक रूपेश सिंह को सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाया।

विशेष रूप से उन्होंने प्रखंड लेखापाल मुरारी मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर छोटू रजक और मध्याह्न भोजन बीआरपी रंजीत मालाकार के प्रति आभार जताया, जिन्होंने हर क्षण साथ रहकर आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

रूपेश सिंह ने इस सफल आयोजन के उपरांत गर्व और संतोष व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने तन-मन-धन से सहयोग कर इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया।.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: