July 12, 2025
सैदपुर संकुल में प्रखंड स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर संकुल में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने किया । मौके पर उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित भी किया । मौके पर गोपालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार उपस्थित थे । यह आयोजन संकुल संचालक पंकज कुमार के संरक्षण में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तिरासी के प्रधानाध्यापक रूपेश सिंह को सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निभाया। विशेष रूप से उन्होंने प्रखंड लेखापाल मुरारी मिश्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर छोटू रजक और मध्याह्न भोजन बीआरपी रंजीत मालाकार के प्रति आभार जताया, […]