4.3
(7)

रंगरा के मुरली गांव में 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस जांच में जुटी

नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में बुधवार की शाम करीब 8 बजे के आसपास एक 30 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान दिनेश सिंह के पुत्र पंकज सिंह की पत्नी आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आरती कुमारी के चार बच्चे जिनमें दो लड़का व दो लड़की हैं । वहीं घटना की सूचना मृतका के कटिहार स्थित मायके को दे दी गई है, जहां से परिजन मुरली गांव के लिए रवाना हो चुके हैं।

आरंभिक जानकारी के अनुसार आरती की मौत के पीछे पति पंकज सिंह ने बिजली का करंट लगने की बात कही है। हालांकि, आरती के गले और शरीर पर चोट और जख्म के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामला संदेहास्पद हो गया है।

रंगरा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजे मुरली गांव से महिला की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने प्रारंभिक बयान में बताया कि आरती की मौत करंट लगने से हुई है, मामले की जांच की जा रही हैं ।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और लोग इस पूरे मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मृतका की ससुराल और मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

वहीं देर रात करीब 11:00 बजे शव का पंचनामा बनाने के बाद नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया ।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.3 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: