



नवगछिया ।
कदवा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कदवा थाना कांड संख्या 119/25 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त अरविंद सिंह को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद सिंह, पिता छंगुरी सिंह, कदवा थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।














