5
(2)

नवगछिया :
जमीनी विवाद के एक गंभीर मामले में छीनी गई लाइसेंसी हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि जहाँगीरपुर बैसी स्थित अपनी जमीन पर कुमोदी यादव ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान करीब 100 की संख्या में लोग लाठी-डंडों से लैस होकर वहां एकत्रित हो गए और कुमोदी यादव पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने कुमोदी यादव एवं उनके साथ मौजूद दो निजी सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दोनों निजी गार्डों के लाइसेंसी हथियार भी छीन लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना द्वारा इस मामले में कांड संख्या 304/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 115(2), 109, 303(2), 351(2), 352 एवं 119(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही छीनी गई लाइसेंसी हथियार की बरामदगी एवं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने कांड में छीनी गई दोनों लाइसेंसी हथियार को विजय दियारा क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: