Tag Archives: bhagalpur

Noimg

थाना परिसर में लगा मुहर्रम का मेला, शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित || GS NEWS

आयोजनभागलपुरमुहर्रमसन्हौलाAMBA0

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना परिसर में मोहर्रम का मेला शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मेला में इतनी भीड़ थी कि तिल रखने की भी जगह नहीं थी। थाना परिसर की तंग जगह के कारण मेले में आए लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेला की विधि व्यवस्था के लिए बीडीओ शेखर सुमन, सीओ रजनीश चंद्र राय, अंचल पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार और थानाध्यक्ष चंदन कुमार उपस्थित थे। जदयू के वरिष्ठ नेता शुभांन्द मुकेश भी लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद थे। मेले में केवल एक ही गेट होने के कारण अनहोनी की आशंका बनी रही। जगह की कमी के कारण महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। सन्हौला थाना परिसर में आयोजित इस मेले में […]

Noimg

लायन्स क्लब ऑफ फेमिना के द्वारा लगाया जाएगा दो दिवसीय मानसून फिएस्टा एग्जिबिशन || GS NEWS

आयोजनउद्घाटनखेल कूदभागलपुरAMBA0

भागलपुर लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता के दौरान लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना की अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने बताया कि नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए, भागलपुर की एकमात्र महिला लायन्स क्लब भागलपुर फेमिना द्वारा, मानसून फिएस्टा एग्जिबिशन का आयोजन 19 एवं 20 जुलाई 2024 को टिबडेवाल भवन, चुनिहारी टोला, भागलपुर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। इस एग्जिबिशन में अत्याधुनिक फैशन के कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, हस्तशिल्प के समान, भगवान की पोशाक, होम डेकोर, राखी, मेकअप के समान, जूते-चप्पल आदि उपलब्ध होंगे। मनोरंजन के लिए गेम, हाउसी, चाट-पकोड़े और लजीज व्यंजन भी लोगों को आनंदित करेंगे। इस एग्जिबिशन का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को बाजार […]

Noimg

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक || GS NEWS

आयोजनपुलिसबिहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उन्होंने पदाधिकारी को लंबित पत्रों के निष्पादन में विलंब न करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि विभिन्न विभागों से आए हुए पत्रों का निष्पादन कई शाखाओं द्वारा ससमय नहीं किया जा रहा है, यदि संबंधित शाखा के लिपिक कार्य नहीं कर रहे हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कई ऐसे सरकारी कर्मी हैं जिनके यहां सरकार की राशि वसूली की जानी है, यदि उनका स्थानांतरण या सेवानिवृत हो चुका है तो उनकी सूची को कोषागार से निकाली जाए और उनके विरुद्ध वसूली की कार्रवाई की […]

Noimg

20 से 28 जुलाई तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 15 बालक प्रतियोगिता का होगा आयोजन || GS NEWS

आयोजनखेल कूदखेल खिलाड़ीबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया। जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर जयनारायण कुमार के द्वारा बताया गया की खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वधान में जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा आगामी 20 से 28 जुलाई 2024 तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 15 बालक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिले की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। सभी जिले के टीम के खिलाड़ियों को खेल विभाग बिहार द्वारा आने-जाने, रहने तथा खाने का सारा खर्च व्यय किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफ़ल संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 18 राज्य के […]

Noimg

एनसीपीसीआर के तत्वाधान में बाल श्रमिकों पर कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

अपराधआयोजनभागलपुरAMBA0

भागलपुर: बाल श्रम आज हमारे देश की ज्वलंत समस्याओं में से एक है। बाल श्रमिक हमारी व्यवस्था, समाज और संवेदना की नकारात्मक, शोषणवादी मानसिकता का ही मूर्त रूप हैं। बाल श्रम न केवल बच्चों का बचपन छीनता है, बल्कि उन्हें गरीबी और अन्याय की जंजीरों में भी जकड़ता है। इसी गंभीर मुद्दे को लेकर आज भागलपुर के एक निजी स्कूल में एनसीपीसीआर (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग) के तत्वाधान में बाल श्रमिकों पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बांका के डीएम अंशुल सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीएम अंशुल सिंह ने इस अवसर पर चाइल्ड सेन्सेटाइजेशन फॉर चाइल्ड राइट्स पर जोर दिया और बताया कि बाल श्रम को समाप्त करने के लिए लोगों के बीच […]

Noimg

नवोदय में 6वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन शुरू || GS NEWS

उद्घाटनकटावगणतंत्र दिवसनगर निगमAMBA0

नवगछिया। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 है। 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 आयु वर्ग के भागलपुर जिला के रहने वाले सभी बच्चे जो भागलपुर जिले में पांचवी कक्षा में अध्यनरत है। छठी कक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट: https:// navodaya.gov.in पर जाकर क्लास 6 में एडमिशन के लिए फॉर्म भर सकते हैं। सभी अभिभावक, शिक्षक, विद्यालय प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर के प्राचार्य रोशन लाल ने अपील की है कि भागलपुर जिले के पंजीकृत सभी विद्यालयों से पांचवीं में पढ़ रहे छात्र-छात्रों का नवोदय […]

Noimg

रेल डीएसपी मनीष आनंद ने श्रावणी मेला को लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण || GS NEWS

sultanganjनिरीक्षणभागलपुररेलवेAMBA0

भागलपुर: सुलतानगंज रेलवे स्टेशन में श्रावणी मेला को लेकर सिनियर डीएसपी मनीष आनंद ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान रेलवे विभाग के सिनियर डीएसपी मनीष आनंद ने मीडिया को बताया कि श्रावणी मेला को लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है। इस बार श्रावणी मेला के लिए रेल सुरक्षा बल, रेल महिला सुरक्षा बल की तैनाती करते हुए सीसीटीवी कैमरे, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में शौचालय की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। कांवरियों को 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे, डॉग स्क्वायड की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपीएफ के पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। AMBA

Noimg

मारवाड़ी महाविद्यालय में द्वितीय मासिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

Parikshaउपलब्धिभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मारवाड़ी महाविद्यालय इकाई द्वारा द्वितीय मासिक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों के बीच इस क्विज प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कॉलेज अध्यक्ष शिव सागर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का कार्य करती है। क्विज में मुख्य रूप से वीर शहीद वीर सावरकर और सामान्य ज्ञान के विषयों से प्रश्न पूछे गए। क्विज प्रतियोगिता के परिणाम 19 जुलाई को घोषित कर सर्वश्रेष्ठ 20 परीक्षार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस क्विज के माध्यम से छात्रों को महाविद्यालय में कक्षा करने के लिए प्रेरित भी किया गया। AMBA

Noimg

मुकेश सहनी के पिता की हत्या घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़के कांग्रेस विधायक अजित शर्मा || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरराजनीतिAMBA0

भागलपुर: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या ने कानूनी व्यवस्था पर कड़ा तमाचा मारा है, जिससे बिहार में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष पूरी तरह सत्तापक्ष पर हमलावर है। भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। अजित शर्मा ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है। जब मुकेश सहनी एनडीए के साथ थे, तब सब ठीक था। महागठबंधन में शामिल होते ही उनके पिता की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि आज मुकेश सहनी के पिता की हत्या हुई है, कल को किसी और मंत्री या नेता की हत्या हो सकती है। अजित शर्मा ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि […]

Noimg

स्नान करने आए युवक गंगा में समाया, 30 घंटे बाद स्वत: गंगा में तैरती मिली युवक का शव || GS NEWS

गंगाघटनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर: जिला अंतर्गत हबीबपुर थाना क्षेत्र के सतघरा निवासी जितेंद्र कुमार जितु का पुत्र सुमित कुमार अपने परिजनों संग गंगा स्नान करने बूढ़ानाथ घाट आए थे। वर्ष में एक बार गौबंधी त्यौहार को लेकर युवक गंगा स्नान करने आए थे। सूत्रों के अनुसार, पैर फिसलने के कारण सुमित गंगा की तेज धारा में विलीन हो गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शंकरपुर दियरा और गंगा घाट में काफी खोजबीन की गई, परंतु युवक का शव नहीं मिला। आज दोपहर गंगा ने उसके शव को अपने गोद से बाहर किया। सुमित पढ़ाई के साथ मजदूरी कर अपना जीविकोपार्जन करता था और अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। युवक का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। AMBA