Tag Archives: bhagalpur

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु मरम्मत में तेजी: BRO टीम ने किया क्षतिग्रस्त हिस्से का तकनीकी निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद अब इसकी मरम्मत को लेकर काम तेज कर दिया गया है। एक ओर जहां पुल निर्माण विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है, वहीं अब सेना से जुड़ी एजेंसी भी इस कार्य में सक्रिय हो गई है, जिससे लोगों में जल्द बहाली की उम्मीद बढ़ गई है। इसी क्रम में Border Roads Organisation (BRO) की टीम मंगलवार को भागलपुर पहुंची और सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया। BRO के अधिकारी विपिन कुमार चंद्र अपनी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुल के टूटे हुए हिस्से का विस्तृत तकनीकी मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पुल की संरचना की मौजूदा […]

BHAGALPUR : विक्रमशिला सेतु पर यातायात बंद, सुलतानगंज–मुंगेर मार्ग से ट्रैफिक डायवर्ट || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर  : भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु पर रविवार की आधी रात को तकनीकी खराबी के कारण यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सेतु के जॉन-ए के पी-3 एवं पी-4 के बीच सस्पेंडेड स्पैन का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया, जिसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। प्रशासन द्वारा नवगछिया एवं सीमांचल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। अब वाहनों का परिचालन भागलपुर–दोगच्छी–सुलतानगंज–मुंगेर–खगड़िया–नवगछिया मार्ग से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भागलपुर 4-लेन बायपास (एनएचएआई मार्ग) से सुलतानगंज–बरियारपुर–मुंगेर–खगड़िया होते हुए नवगछिया जाने की व्यवस्था भी की गई है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने यातायात को सुचारु बनाए रखने […]

BHAGALPUR : बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत जनता के विश्वास और संघर्ष का परिणाम : अश्विनी कुमार चौबे || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भय पर विश्वास की जीत, भाजपा ने रचा ऐतिहासिक विजय : डॉ. अरिजीत शाश्वत चौबे भागलपुर।पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती थी और अब लोकतांत्रिक तरीके से जनता ने सुशासन, विकास और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी लगातार जन-आकांक्षाओं पर खरी उतर रही है, जिसके कारण पार्टी बंगाल […]

BHAGALPUR : अनियंत्रित सीएनजी वाहन की टक्कर से पेंट मिस्त्री घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गौराचक्की के समीप उस समय हुई जब एक अनियंत्रित तीन पहिया सीएनजी वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान रघु सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंट मिस्त्री बताया जा रहा है। बताया जाता है कि रघु सिंह सुबह अपने घर से काम की तलाश में निकले थे। गौराचक्की के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बातचीत करने के लिए सड़क किनारे रुक गए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक तीन पहिया सीएनजी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे […]

BHAGALPUR : सेतु टूटने के बाद नाव सहारा, मनमाना किराया वसूली || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर को नवगछिया से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद उत्तरी और दक्षिणी बिहार के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सेतु का एक हिस्सा गंगा नदी में समा जाने के बाद अब लोगों के लिए नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन बचा है। भागलपुर से नवगछिया तथा कोसी-सीमांचल क्षेत्र जाने वाले यात्री जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे गंगा पार कर रहे हैं। जो दूरी पहले करीब 10 मिनट में पूरी हो जाती थी, अब उसी सफर में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि नाविकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। पहले जहां प्रति व्यक्ति लगभग 10 रुपये किराया लिया जाता था, वहीं अब 100 रुपये […]

BHAGALPUR : सेतु बंद होते ही बाजार पर असर, किसान संकट में || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर की जीवनरेखा माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसका असर अब स्थानीय बाजार व्यवस्था और व्यापारिक गतिविधियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। विशेष रूप से फल, हरी सब्जी और दूध के कारोबार पर संकट गहराता नजर आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान प्रतिदिन साइकिल और मोटरसाइकिल के माध्यम से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर भागलपुर शहर पहुंचते थे और अपने उत्पाद बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन पुल बंद होने के बाद किसानों को बाजार तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई किसान अब मजबूरी में निजी नाव के सहारे गंगा पार कर शहर पहुंच रहे हैं, जिससे जोखिम […]

BHAGALPUR : वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को लेकर डीएम ने किया गंगा नदी का निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।विक्रमशिला सेतु का मार्ग अवरुद्ध होने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों के साथ बरारी घाट से मोटर बोट के माध्यम से महादेवपुर घाट तक गंगा नदी का निरीक्षण किया और जलमार्ग से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था शुरू करने की संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नवगछिया से भागलपुर और भागलपुर से नवगछिया आवागमन करते हैं। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से निःशुल्क सरकारी नाव सेवा शुरू की जाएगी, जिसका संचालन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके साथ ही पंजीकृत निजी नावों […]

BHAGALPUR : बंगाल में भाजपा की जीत का भागलपुर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद भागलपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। शहर के भामाशाह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर तथा नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भागलपुर नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडे ने कहा कि यह जीत किसी एक नेता की नहीं बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं ने लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनाव में देखने को मिला। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी और […]

BHAGALPUR: खुशहालपुर में मासिक संतमत सत्संग सम्पन्न, संतों ने भक्ति व साधना पर दिया जोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

पीरपैंती प्रखंड के परशुरामपुर पंचायत अंतर्गत खुशहालपुर गांव में संतमत सत्संग समिति, विनोबाटोला द्वारा आयोजित अखिल भावीय संतमत का मासिक सत्संग श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृताचार्य डॉ. शिवनाथ बाबा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि मेँहीँ भागवतधाम, शेरमारी के संस्थापक परमपूज्य आचार्य स्वामी भागवतानन्द जी महाराज उपस्थित रहे। शिक्षक दम्पति रामस्वरूप रजक और पूनम कुमारी के प्रबंधन तथा ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस सत्संग में भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, ध्यान-पाठ, सत्संग-प्रवचन, आरती, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. शिवनाथ बाबा ने बताया कि इस मासिक सत्संग आयोजन की लिखित स्वीकृति महर्षि संतसेवी और महर्षि शाही बाबा से प्राप्त है। उन्होंने इसे संतसद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी […]

BHAGALPUR: भागलपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई NEET UG परीक्षा, 15 केंद्रों पर 5 हजार परीक्षार्थी शामिल || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले में रविवार को NEET UG प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिले के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना को समाप्त किया जा सके। इस बार ड्रेस कोड को लेकर भी विशेष सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सदर एसडीओ विकास कुमार और सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी […]