5
(1)



भय पर विश्वास की जीत, भाजपा ने रचा ऐतिहासिक विजय : डॉ. अरिजीत शाश्वत चौबे

भागलपुर।पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिल रही सफलता पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण का परिणाम बताया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती थी और अब लोकतांत्रिक तरीके से जनता ने सुशासन, विकास और सुरक्षा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है। श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी लगातार जन-आकांक्षाओं पर खरी उतर रही है, जिसके कारण पार्टी बंगाल में प्रचंड बहुमत की ओर अग्रसर दिखाई दे रही है।


उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार बनने की संभावना साकार होती नजर आ रही है। यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
श्री चौबे ने कहा कि “सोनार बांग्ला” का सपना अब साकार होता दिख रहा है और राज्य में रोजगार, उद्योग एवं विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता डॉ. अरिजीत शाश्वत चौबे ने भी पश्चिम बंगाल में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं एवं जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत संघर्ष, समर्पण और जनविश्वास की जीत है। बंगाल की जनता ने भय, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन को चुना है।


डॉ. चौबे ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य के समन्वय से पश्चिम बंगाल तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा तथा गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।

बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की सफलता पर भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं देव कुमार पांडे, सुधीर चौधरी, पिंटू सिंह, शशि मोदी, पंकज सिंह, मुन्ना सिंह, रूबी दास, संगीता सिन्हा, प्रणब दास, अभिषेक मिश्रा, चंदन ठाकुर, विक्की चौबे, नीरज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: