Tag Archives: bhagalpur

Noimg

आगामी विषहरी पूजा को लेकर आयोजित हुई आम सभा  || GS NEWS

आयोजनपर्व त्यौहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के लालूचक भट्ठा रोड स्थित एक विवाह भवन में आगामी विषहरी पूजा को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा की अध्यक्षता विषहरी महरानी केन्द्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष शभोला प्रसाद मंडल ने की और सभा का संचालन पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विरेश कुमार मिश्रा ने शिरकत की। साथ ही समिति के संरक्षक पूर्व महापौर डा. वीणा यादव भी मौजूद रहीं। आम सभा में सभी मेड़पती सहित पुराने कमिटी के साथ कुछ नये सदस्य भी शामिल रहे। इस सभा में वुडको के द्वारा जल नल योजना हेतु जो सड़क काट कर जगह-जगह गड्ढा कर दिया गया है, […]

Noimg

भाभी को अकेली देख देवर ने लाठी-डंडा से पीटा, रेफरल अस्पताल में कराया इलाज || GS NEWS

घटनाजमीन विवादपीरपैंतीभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के डोमन खुटैरी में अपनी ही भाभी को देवर ने लाठी-डंडा से बेरहमी से पीट दिया। घटना भवेश शर्मा की पत्नी शीला देवी के साथ घटी है। शीला देवी ने बताया कि जब वे अपने घर में रोटी बना रही थीं, तभी उनके देवर अंगेश शर्मा ने उनकी मां को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की, तो अंगेश ने उन्हें गालियां देते हुए लाठी से पूरे शरीर में पीट दिया, जिससे पूरे शरीर में गंभीर चोटें आ गईं। शीला देवी ने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ वे और उनकी बेटी थीं, जबकि उनके पति बाहर कमाने गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर अंगेश शर्मा […]

Noimg

नाबालिग लड़की अठारह दिनों से है लापता, अब तक कुछ पता नहीं || GS NEWS

अपराधघटनापीरपैंतीप्रेम प्रसंगभागलपुरAMBA0

भागलपुर पीरपैंती थाना क्षेत्र से अठारह दिनों से एक नाबालिग लड़की को गांव के ही युवक बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। 14 जुलाई को अठारह दिन बीत चुके हैं, परंतु अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के राजगंज का मामला है। बीते 25 जून को मोहम्मद हिमायुन की पुत्री अरफा खातून (16) को उसकी मां महताब बानो ने घर के पास की किराने की दुकान से सामान लाने के लिए भेजा था, जिसके बाद से ही वह गायब है। परिवार और गांव वालों द्वारा खोजबीन जारी है, परंतु अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लड़की के नहीं मिलने पर एक दिन बाद पता चला कि गांव के ही […]

Noimg

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक से किया गैंगरेप || GS NEWS

अपराधघटनाप्रेम प्रसंगबिहारभागलपुरAMBA0

तीन से चार लड़कों ने दिया घटना को अंजाम, मामला 11 जुलाई का; दो लड़कों से पूछताछ कर रही है तिलकामांझी पुलिस भागलपुर के तिलका मांझी थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 11 जुलाई को गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना सामने आते ही पुलिस ने पीड़िता का भागलपुर सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया है, वहीं मामले में फॉरेंसिक टीम को भी जांच की जिम्मेदारी दी गई है। घटना की लिखित शिकायत पीड़िता के पिता ने तिलकामांझी थाने में की है, जिसके आधार पर पुलिस दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। सीटीएसपी राज और सीटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने मामले की जानकारी लेकर […]

Noimg

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को मारी टक्कर, ईलाज के क्रम में हुई मौत || GS NEWS

NH 31गोपालपुरघटनानवगछियासड़क दुर्घटनाAMBA0

नवगछिया एनएच 31 पर घटी घटना परिजनों ने भागलपुर के एक निजी क्लीनिक पर लगाया लापरवाही का आरोप नवगछिया। नवगछिया एनएच 31 पर शनिवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के सामने सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक युवक गोपालपुर थाना के गोसाईगांव निवासी रवि कुमार है. इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि युवक बाइक से दुकान जा रहा था. इसी दौरान एनएच 31 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद उसे इलाज के लिए ईलाज के लिए नवगछिया एनएच 31 पर स्थित एक अस्पताल में लेकर गए जहाँ घायल का इलाज चिकित्सकों ने किया. घायल की गंभीर हालत को देखते […]

Noimg

मुहर्रम त्यौहार को लेकर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन || GS NEWS

पर्व त्यौहारबिहारभागलपुरमुहर्रमAMBA0

भागलपुर: मुहर्रम त्यौहार को लेकर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने महापौर से मुलाकात की। इस दौरान कमेटी ने लिखित रूप में होने वाली सभी समस्याओं के समाधान के लिए जानकारी देते हुए आवेदन सौंपा। आवेदन में नगर निगम से साफ-सफाई एवं लाइटिंग, जल आपूर्ति के लिए टैंकर, मेडिकल टीम की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शौचालय वाहन की व्यवस्था के साथ बैरिकेडिंग एवं अन्य समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। महापौर डॉक्टर बसुंधरा लाल ने मुहर्रम त्यौहार पर नगर निगम द्वारा सभी व्यवस्थाएं करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में संयोजक डॉक्टर फारूक अली, संरक्षक डॉक्टर मजहर अख्तर, सहसंयोजक डिप्टी मेयर सलाउद्दीन अहसन, सहसंयोजक महबूब आलम, रेनू सिंह, जुम्मन अंसारी, निजात अंसारी, सैफुल्लाह अंसारी, जाबिर अंसारी आदि मौजूद थे। AMBA

Noimg

दफादार चौकीदार द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समक्ष दिया धरना || GS NEWS

धरना प्रदर्शनबिहारभागलपुरसमस्याAMBA0

भागलपुर: बिहार राज्य दफादार चौकीदारों ने अपनी मांगों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। यह धरना प्रदर्शन बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2019 में संशोधन, चौकीदारों की प्रोन्नति एवं बहाली, एसीपी का लाभ आदि मांगों को लेकर किया गया था। दफादार चौकीदार के राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान ने बताया कि चौकीदार की स्वेच्छा सेवानिवृत्ति के आश्रितों की बहाली के आदेश निर्गत करने के बावजूद इसे बंद कर दिया गया है। वहीं अरवल जिले में वैकेंसी निकालकर बहाली करने का आदेश दिया गया है, जिसे तत्काल बंद करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने विधानसभा में विधेयक लाकर स्थाई रूप से सेवानिवृत्त चौकीदारों के आश्रितों की बहाली करने का आदेश जारी […]

Noimg

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित || GS NEWS

पुलिसबिहारबैठकबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर: इनिग्रेटेड सेंट्रल कमांड बिल्डिंग में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने की। बैठक में दोनों जिलों के डीएम, एसपी समेत पुलिस के वरीय पदाधिकारी और अभियंत्रण विभाग के प्रमुख अभियंता भी शामिल हुए। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श हुआ। प्रमंडलीय आयुक्त ने बीते दिनों सुल्तानगंज अजगैबीनाथ के निरीक्षण का रिव्यू डीएम नवल किशोर चौधरी से लिया और श्रावणी मेला की विशेष तैयारियों पर चर्चा की। गंगा घाटों की स्थिति दुरुस्त करने और कांवरियों के लिए सड़क निर्माण को लेकर दिशा निर्देश भी दिए गए। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास से पूर्व जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां करता है। […]

Noimg

सांप के काटने से एक युवक की मौत || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर में एक युवक को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला अमडंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आम के बोरे में सांप छुपा हुआ था। जैसे ही विलास राम ने आम से भरे बोरे को हटाने की कोशिश की, सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के विलास राम (30) के रूप में हुई है। विलास राम शादीशुदा था और मजदूरी कर अपने […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन || GS NEWS

आयोजनभागलपुरव्यवहार न्यायालयAMBA0

भागलपुर : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से 3 अगस्त तक की अवधि के लिए पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में भागलपुर जिले में 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश नारायण सेवक पांडे ने भागलपुर से पांच मामले चिन्हित किए हैं, जिसमें पक्षकारों को नोटिस देकर बुलाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों पक्षों को सुलह कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जब मुकदमे में उलझता है तो उसका विकास प्रभावित होता है, क्योंकि वह अपने विकास के कार्यों में समय न देकर कोर्ट में समय व्यतीत करता […]