Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भाई के शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल || GS NEWS

अपराधघटनाबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में एक चचेरे भाई की शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना तब घटी जब बाइक सवार युवक बकरी के बच्चे से टकरा गया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वालों ने घायल युवक के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। चार लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई की और धारदार हथियार से उसका गला काटने की कोशिश की। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। घटना […]

Noimg

गोपाल मंडल का बयान – अश्वनी चौबे बकबक करते हैं, बिहार में भाजपा का कोई स्थान नहीं || GS NEWS

गोपालपुरबिहारभागलपुरराजनीतिविधानसभा चुनावAMBA0

भागलपुर, बिहार में एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं है, इसकी बानगी फिर से देखने को मिली। बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने 2025 में बिहार में एनडीए के भाजपा नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब इस पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अश्वनी चौबे और गिरिराज सिंह पर विवादित टिप्पणी की है। यहां तक घटक दल पर भी टिप्पणी की। गोपाल मंडल ने कहा कि अश्वनी चौबे क्या है, बिहार में भाजपा का स्थान कहां है, पहचान कहां है। ऐसे ही चौबे जी बकबक करते हैं। उनका दिमाग घसक गया है। वो टिक वाला है, गिरिराज सिंह वह भी बकबक करते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा तो पूर्ण बहुमत आया। राज्यपाल बने […]

Noimg

बिहार में जितना राजपूत क्रिमिनल है सब रुपौली पहुंच गया है, वहां डर का माहौल है – विधायक गोपाल मंडल || GS NEWS

कोसी निर्वाचनगोपालपुरबिहारभागलपुरराजनीतिविधानसभा चुनावAMBA0

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने उम्मीदवार शंकर सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की है। गोपाल मंडल ने महागठबंधन उम्मीदवार बीमा भारती को मजबूत उम्मीदवार बताया लेकिन यह भी कहा कि वे अपने उम्मीदवार कलाधर मंडल को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार का जितना राजपूत क्रिमिनल था, सब शंकर सिंह को जिताने पहुंच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। शंकर सिंह एके-47 लेकर दौड़ता था, वह हार्ड क्रिमिनल है और उसका लिबरेशन ग्रुप है। बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने फैजान ग्रुप बनाया था जिसने लिबरेशन ग्रुप को संतुलित किया। गोपाल मंडल ने आगे कहा, “हमलोग सब कलाधर मंडल के लिए लगे हैं […]

Noimg

दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसे में मां-पुत्र घायल || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में मां पूरी तरह झुलस गई जबकि 8 वर्षीय पुत्र आग की चपेट में आ गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किचन में दूध गर्म किया जा रहा था। दूध गर्म होने के बाद जैसे ही गैस को बंद करने के लिए गए, तो पाइप से गैस लीकेज हो गया, जिसके कारण आग लग गई। घटना में घायल हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिता कुमारी (30) और उनका बेटा अंश कुमार (8) को परिजनों ने जख्मी हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों ने आग पर […]

Noimg

एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, एंबुलेंस से टकराकर बिजली खंभे से भिड़ी || GS NEWS

घटनाभागलपुरस्वास्थ्यसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर में तातारपुर थाना क्षेत्र के अशानंदपुर के समीप एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार में सवार चार लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं जबकि कार और एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाथनगर से भागलपुर की तरफ जा रही एंबुलेंस और भागलपुर से आ रही कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बिजली के खंभे से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में एंबुलेंस में कोई मरीज […]

Noimg

आम व्यवसायी को मारी चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत || GS NEWS

अपराधघटनाभागलपुरसबौरAMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर निवासी विकास कुमार को देर रात्रि अपराधियों ने चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि विकास कुमार एक आम व्यवसायी थे, जो सबौर थाना क्षेत्र के किसी बगीचे से आम खरीदकर पिकअप वैन से समस्तीपुर जा रहे थे। तभी सड़क पर लूटपाट के नियत से अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वैन का चालक थाना परिसर में है। मृतक के माता-पिता मुंबई में रहकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। AMBA

Noimg

जमीनी विवाद में बिहार पुलिस के जवान ने युवक को पिलाई जहरीली शराब, मौत || GS NEWS

अपराधघटनाजमीन विवादपुलिसभागलपुरशराबAMBA0

भागलपुर में जमीन विवाद के चलते एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मृतक संदीप पंडित (27), जो अमडंडा के पाठकडीह निवासी महेश पंडित का बड़ा बेटा था, की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने संदीप को जबरन जहरीली शराब पिलाई। घटना के बाद अमडंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल रविदास ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है, लेकिन जो भी लिखित बयान मिलेगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता महेश पंडित ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हुआ था, जिसे सुलझाने के लिए दोपहर […]

Noimg

भागलपुर: चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी पैनल में धांधली के विरोध में शिक्षित बेरोजगारों का एकदिवसीय धरना || GS NEWS

धरना प्रदर्शनबिहारभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पैनल निर्माण में व्याप्त धांधली के विरोध में शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों ने साइंटिस्ट कंपाउंड में एकदिवसीय धरना दिया। इस धरने में सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार युवक शामिल हुए। धरना का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर समाहरणालय द्वारा कई वर्ष पहले विज्ञापन निकाला गया था, और पैनल लिस्ट में उनका नाम भी आया, लेकिन अब तक उन्हें ज्वाइन नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि जब वे जिलाधिकारी से मिलने जाते हैं, तो उन्हें परीक्षा देने की बात कही जाती है। अध्यक्ष ने कहा कि वे इस परीक्षा का विरोध करते हैं, क्योंकि यह उनके अधिकारों का हनन है। धरने में शामिल युवाओं ने मांग की कि बिना किसी देरी के उन्हें उनकी […]

Noimg

हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरसबौरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर: सबौर क्षेत्र चौक के समीप एक अनियंत्रित हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। करीब 5 मिनट तक युवक ट्रक के अंदर दबा रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाल कर सबौर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर देख उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान मलखान निवासी मदन मंडल के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गौरव पढ़ने के लिए रोज मलखान से सबौर आते थे। आज भी वह जा रहा था, तभी हाईवे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने हाईवे […]