Tag Archives: bhagalpur

Noimg

BHAGALPUR : मखाना की खेती: BAU के प्रयास से भागलपुर बना उभरता केंद्र, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी पहचान || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : बिहार का मखाना अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभर चुका है। राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों के साथ-साथ बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) की पहल ने इसे नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब सिल्क नगरी भागलपुर में भी मखाना की खेती का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक मखाना की खेती मुख्य रूप से सीमांचल क्षेत्र तक सीमित थी, लेकिन भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रयास से यहां के किसानों ने भी मखाना की खेती शुरू कर दी है। खास बात यह है कि BAU के वैज्ञानिकों ने पारंपरिक तालाब आधारित खेती से अलग एक नई तकनीक विकसित […]

BHAGALPUR : हमारे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सामूहिक अपील || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

आदरणीय विद्यालय निदेशकगण / प्रधानाचार्यगण, सादर नमस्कार! हम आपके उस महान योगदान की हृदय से सराहना करते हैं, जिसके माध्यम से आप अपने क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान कर रहे हैं। समाज निर्माण में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण, प्रेरणादायक एवं सराहनीय है। आपके निरंतर प्रयासों से अनेक विद्यार्थी शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ पा रहे हैं और अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। किन्तु यह भी एक गंभीर चिंता का विषय है कि हमारे क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय केवल कक्षा 8 तक तथा कुछ विद्यालय कक्षा 10 तक ही संचालित हैं। परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए बिहार बोर्ड विद्यालयों अथवा अन्य शहरों की ओर जाना पड़ता है। इससे अभिभावकों पर […]

BHAGALPUR : भागलपुर में पंचायत सचिवों का महासमागम, पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के सिकंदरपुर स्थित एक मैरेज हॉल में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की जिला शाखा द्वारा पंचायत सचिवों का महासमागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर तथा मुंगेर प्रमंडल के बड़ी संख्या में पंचायत सचिव शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। महासमागम के दौरान पंचायत सचिवों ने पांच सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें अंतरजिला स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पदनाम परिवर्तन कर जीपीआरओ बनाने, ग्रेड-पे 2000 से बढ़ाकर 4200 करने, दो हजार रुपये परिवहन भत्ता देने तथा बीपीआरओ पद पर प्रोन्नति में पंचायत सचिवों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष समाप्त करने की मांग शामिल रही। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव लंबे […]

BHAGALPUR : भागलपुर में लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली, 9 मई को होगा आयोजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी भी मौजूद रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के महत्व तथा इसके माध्यम से त्वरित और सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करना था। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों को अपने लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि 9 मई को आयोजित लोक अदालत में […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक का जनता दरबार, पारिवारिक व जमीन विवादों के त्वरित निपटारे पर जोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में एक बार फिर आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। नियमित रूप से आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में दूर-दराज से पहुंचे फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और अधिकारियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना ही उनका कर्तव्य है। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे कई मामलों का समाधान मौके पर ही संभव हो पाता है। जनता दरबार में मुख्य रूप […]

BHAGALPUR : अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर कथक गुरु निभास मोदी का संदेश— “नृत्य और संगीत के बिना जीवन अधूरा” || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। 29 अप्रैल को मनाए जाने वाले International Dance Day के अवसर पर भागलपुर कथक केंद्र के निदेशक एवं प्रसिद्ध कथक गुरु निभास मोदी ने शहरवासियों और कला प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने नृत्य और संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये केवल मनोरंजन के साधन नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और समृद्ध बनाने का आधार हैं। निभास मोदी ने कहा, “नृत्य और संगीत के बिना जीवन अधूरा है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।” उन्होंने विशेष रूप से Kathak का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य हमारी सभ्यता की गहराई और समृद्ध विरासत को दर्शाता है। नृत्य के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाओं को सहज […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े फायरिंग, सभापति गंभीर, कार्यपालक पदाधिकारी की मौत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर :  मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। इस घटना में कार्यपालक पदाधिकारी की मौत हो गई, जबकि सभापति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावर अचानक नगर परिषद कार्यालय में दाखिल हुए और सीधे दोनों पदाधिकारियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही कार्यपालक पदाधिकारी ने दम तोड़ दिया। वहीं, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद घायल सभापति को प्राथमिक उपचार […]

BHAGALPUR : शादी के 10 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रसलपुर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव की है। मृतका की पहचान अनामिका कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी हाल ही में नारद कुमार उर्फ फैन्टीस के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। रविवार सुबह अनामिका का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। उस समय वह घर में अकेली बताई जा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को […]

BHAGALPUR : पीरपैंती में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात हाइवा की टक्कर से तीन युवक गंभीर घायल, चालक फरार || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जगदीशपुर फोरलेन मोड़ के पास सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज गति से आ रही एक अज्ञात हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। घायलों की पहचान रिफातपुर निवासी लव दास, कुश दास तथा पश्चिम बंगाल निवासी मो. आसिम के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत पीरपैंती रेफरल […]

BHAGALPUR : बारात से लौट रही बस डिवाइडर से टकराई, चालक-खलासी मौके से फरार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर बाईपास के समीप बारात से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बस सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर लौट रही थी। अचानक तेज आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस का चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते […]