5
(2)



भागलपुर में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी भी मौजूद रहे।



रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के महत्व तथा इसके माध्यम से त्वरित और सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करना था। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों को अपने लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि 9 मई को आयोजित लोक अदालत में विशेष रूप से बैंक से जुड़े मामले, जमीन विवाद, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।



अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि आपसी संबंधों में भी सुधार आता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: