5
(1)



भागलपुर।भागलपुर के सिकंदरपुर स्थित एक मैरेज हॉल में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की जिला शाखा द्वारा पंचायत सचिवों का महासमागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर तथा मुंगेर प्रमंडल के बड़ी संख्या में पंचायत सचिव शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।



महासमागम के दौरान पंचायत सचिवों ने पांच सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें अंतरजिला स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पदनाम परिवर्तन कर जीपीआरओ बनाने, ग्रेड-पे 2000 से बढ़ाकर 4200 करने, दो हजार रुपये परिवहन भत्ता देने तथा बीपीआरओ पद पर प्रोन्नति में पंचायत सचिवों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष समाप्त करने की मांग शामिल रही।

संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



महासमागम के माध्यम से पंचायत सचिवों ने सरकार के समक्ष अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखते हुए संगठनात्मक एकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए पंचायत सचिवों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: