5
(1)



भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर बाईपास के समीप बारात से लौट रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।



स्थानीय लोगों के अनुसार बस सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर लौट रही थी। अचानक तेज आवाज सुनाई देने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बस डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद बस का चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।



बाद में थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस बस के मालिक एवं चालक की पहचान करने में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: