Tag Archives: bhagalpur

BHAGALPUR : सात समंदर पार से आई दुल्हन: फिलिपींस की युवती ने भागलपुर के युवक संग रचाई हिंदू रीति-रिवाज से शादी || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती दस वर्षों बाद शादी के पवित्र बंधन में बदल गई। सात समंदर पार स्थित फिलिपींस की युवती अपने दूल्हे के गांव पहुंची और हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। मामला भागलपुर जिले के बेलारी मिल्की गांव का है। यहां के निवासी ऋषि की करीब दस वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फिलिपींस की रहने वाली सारा से दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरे प्रेम में बदल गई। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए ऋषि ने फिलिपींस जाकर सारा से मुलाकात करने का निर्णय लिया। […]

BHAGALPUR : भागलपुर युवक हत्याकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार, कारतूस तथा प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को जोगसर थाना को सूचना मिली थी कि सौरभ जायसवाल, निवासी बिरौली, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया, की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी-2 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य तथा मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस […]

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहृत नाबालिग भोपाल से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को मध्य प्रदेश के भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को जोगसर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में जोगसर थाना कांड संख्या 328/25 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। अप्रैल […]

BHAGALPUR : भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग पकड़ा गया || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह रेलवे ढाला के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम जब मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने […]

BHAGALPUR : भागलपुर में महिला आरक्षण पर गरजीं नेता, 2029 तक 33% आरक्षण लागू करने का दावा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में आयोजित जन-आक्रोश महिला सम्मेलन के दौरान महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई। प्रेस वार्ता में बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत सदियों से नारी शक्ति का पूजक रहा है, लेकिन राजनीति में महिलाओं की भागीदारी हमेशा सीमित रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने वर्षों तक महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल राजनीति की, लेकिन संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए ठोस पहल नहीं की। नेताओं ने जानकारी दी कि 16 अप्रैल 2026 को संसद में संविधान संशोधन […]

BHAGALPUR : विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2026 पर बीएयू में कृषि नवाचार को गति देने हेतु सशक्त IPR मंथन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 2026 के अवसर पर निदेशालय अनुसंधान (DoR) में एक उच्चस्तरीय विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक अनुसंधान डॉ. ए.के. सिंह ने की, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष और वैज्ञानिकों ने सक्रिय भागीदारी की। सत्र की शुरुआत में यह स्पष्ट किया गया कि यह दिवस केवल कानूनी चर्चा का विषय नहीं, बल्कि कृषि नवाचारों को संरक्षित बौद्धिक संपदा में बदलकर उन्हें स्वामित्व, मूल्य सृजन और प्रतिस्पर्धात्मकता से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र “कृषि अनुसंधान एवं नवाचार में IPR पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना” रहा। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) द्वारा निर्धारित वैश्विक थीम “IP and Sports: Ready, […]

BHAGALPUR : भागलपुर में सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि, महिलाओं ने गीतों से सजाई संगीतमयी संध्या || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में संगीत प्रेमी महिलाओं ने सुरों की मल्लिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित संगीतमयी संध्या में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने सुरों के माध्यम से आशा ताई को याद किया। पूरे माहौल में संगीत की मधुरता और भावनाओं की गहराई साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आशा भोसले द्वारा गाए गए प्रसिद्ध हिंदी और बंगला गीतों की प्रस्तुति दी। हर गीत के साथ उपस्थित श्रोताओं की भावनाएं और भी जुड़ती चली गईं। यह श्रद्धांजलि सभा केवल औपचारिक आयोजन न होकर संगीत के माध्यम से एक जीवंत स्मृति बन गई, जिसमें आशा ताई के योगदान को दिल से महसूस किया गया। कार्यक्रम की प्रमुख सुचित्रा सरकार ने […]

BHAGALPUR : भीषण गर्मी का कहर: बच्चों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए डॉ. अजय कुमार सिंह की अहम सलाह || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर समेत पूरे बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिले में तापमान लगातार बढ़ते हुए 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव की आशंका जताई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे हालात में बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है। भागलपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में बच्चों का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने बताया कि अचानक बढ़ते तापमान का सबसे अधिक असर नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों पर पड़ता है। गर्मी के कारण उनका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी […]

BHAGALPUR : सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना नाव घाट इलाके की बताई जा रही है, जहां काम पर जा रहे राजमिस्त्री को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान भतोरिया निवासी मनोहर यादव (56) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दरियापुर की ओर से पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज गति में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें पहले एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के […]

BHAGALPUR : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर रेलवे लाइन के पोल संख्या 313/20 और 313/22 के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इधर-उधर भटकता रहता था। घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानगंज कंट्रोल आरपीएफ ने नाथनगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। […]