5
(1)



भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह रेलवे ढाला के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर-02) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया।



गठित टीम जब मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 306.44 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति एक विधि-विरुद्ध बालक है, जिसे तत्काल निरुद्ध कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



इस कार्रवाई में बबरगंज थाना की थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी, पुअनि अनीशा राज, सिपाही पिंटू चौधरी एवं महिला सिपाही प्रियंका कुमारी शामिल रहीं। टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता हासिल हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: