5
(2)



भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर रेलवे लाइन के पोल संख्या 313/20 और 313/22 के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इधर-उधर भटकता रहता था।

घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानगंज कंट्रोल आरपीएफ ने नाथनगर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: