Tag Archives: bhagalpur

BHAGALPUR : ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के तिलकामांझी स्थित लॉ कॉलेज के समीप शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक की पहचान सरधो, भागलपुर निवासी रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रितेश कुमार सिंह स्वयं इलाज के लिए डॉक्टर अभिषेक कुमार के क्लीनिक पहुंचे थे और उनकी हालत गंभीर नहीं थी। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किए जाने के बाद मरीज की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह अस्पताल प्रशासन मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात करने लगा। इसी दौरान डॉक्टर मौके से चले गए। […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज गोलीकांड: CID डीआईजी ने किया घटनास्थल निरीक्षण || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर जिले के चर्चित सुल्तानगंज गोलीकांड मामले में जांच लगातार तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी विभाग के डीआईजी जयंत कांत एवं सीआईडी एसपी ने सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा जांच से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन अवलोकन किया। जानकारी के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पत्नी नीलम देवी सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति हैं। इस तथ्य के सामने आने के बाद मामला और अधिक चर्चाओं में आ गया है तथा जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही हैं। गौरतलब है कि सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज गोलीकांड: दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि, समीक्षा भवन में शोक सभा आयोजित || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर फैल गई है। अपराधियों द्वारा कार्यालय में घुसकर की गई गोलीबारी में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद भागलपुर स्थित समीक्षा भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कृष्ण भूषण […]

BHAGALPUR : सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत, तीन जवान घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में हुए चर्चित गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रामधनी यादव को घटना में इस्तेमाल हथियार एवं अन्य सामान की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी एवं पुलिस जवानों को तत्काल मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामधनी यादव को मृत घोषित कर […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में ‘हाफ मर्डर’ का सनसनीखेज मामला, गला काटकर युवक पर हमला; पुलिस पर अनदेखी का आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हिंसक घटना सामने आई है, जिसे परिजन ‘हाफ मर्डर’ यानी हत्या के प्रयास का मामला बता रहे हैं। 17 वर्षीय एक युवक का गला काटकर जान लेने की कोशिश की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे युवक अपनी दुकान के पास खड़ा था। तभी कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए हथियार लेकर पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक के गले पर वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों का कहना है कि जब […]

Noimg

BHAGALPUR : मखाना की खेती: BAU के प्रयास से भागलपुर बना उभरता केंद्र, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी पहचान || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : बिहार का मखाना अब राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभर चुका है। राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों के साथ-साथ बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) की पहल ने इसे नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब सिल्क नगरी भागलपुर में भी मखाना की खेती का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक मखाना की खेती मुख्य रूप से सीमांचल क्षेत्र तक सीमित थी, लेकिन भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रयास से यहां के किसानों ने भी मखाना की खेती शुरू कर दी है। खास बात यह है कि BAU के वैज्ञानिकों ने पारंपरिक तालाब आधारित खेती से अलग एक नई तकनीक विकसित […]

BHAGALPUR : हमारे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु सामूहिक अपील || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

आदरणीय विद्यालय निदेशकगण / प्रधानाचार्यगण, सादर नमस्कार! हम आपके उस महान योगदान की हृदय से सराहना करते हैं, जिसके माध्यम से आप अपने क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान कर रहे हैं। समाज निर्माण में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण, प्रेरणादायक एवं सराहनीय है। आपके निरंतर प्रयासों से अनेक विद्यार्थी शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ पा रहे हैं और अपने जीवन को नई दिशा दे रहे हैं। किन्तु यह भी एक गंभीर चिंता का विषय है कि हमारे क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय केवल कक्षा 8 तक तथा कुछ विद्यालय कक्षा 10 तक ही संचालित हैं। परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए बिहार बोर्ड विद्यालयों अथवा अन्य शहरों की ओर जाना पड़ता है। इससे अभिभावकों पर […]

BHAGALPUR : भागलपुर में पंचायत सचिवों का महासमागम, पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी || GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1110

भागलपुर।भागलपुर के सिकंदरपुर स्थित एक मैरेज हॉल में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की जिला शाखा द्वारा पंचायत सचिवों का महासमागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर तथा मुंगेर प्रमंडल के बड़ी संख्या में पंचायत सचिव शामिल हुए और अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। महासमागम के दौरान पंचायत सचिवों ने पांच सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। इनमें अंतरजिला स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पदनाम परिवर्तन कर जीपीआरओ बनाने, ग्रेड-पे 2000 से बढ़ाकर 4200 करने, दो हजार रुपये परिवहन भत्ता देने तथा बीपीआरओ पद पर प्रोन्नति में पंचायत सचिवों की अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष समाप्त करने की मांग शामिल रही। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव लंबे […]

BHAGALPUR : भागलपुर में लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली, 9 मई को होगा आयोजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मंगलवार को व्यवहार न्यायालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी भी मौजूद रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के महत्व तथा इसके माध्यम से त्वरित और सुलभ न्याय के प्रति जागरूक करना था। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों को अपने लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकारियों ने बताया कि 9 मई को आयोजित लोक अदालत में […]

Noimg

BHAGALPUR : भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक का जनता दरबार, पारिवारिक व जमीन विवादों के त्वरित निपटारे पर जोर || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में एक बार फिर आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। नियमित रूप से आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में दूर-दराज से पहुंचे फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और अधिकारियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना ही उनका कर्तव्य है। जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे कई मामलों का समाधान मौके पर ही संभव हो पाता है। जनता दरबार में मुख्य रूप […]