Tag Archives: bhagalpur

Noimg

नगर निगम प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, गिट्टी बालू जप्त कर दी चेतावनी || GS NEWS

जामनगर निगमबिहारभागलपुरसमस्याAMBA0

भागलपुर में नगर निगम प्रशासन के अतिक्रमण दस्ते ने सड़कों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया गया, जिससे यातायात जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 5 किलोमीटर तक के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सड़कों पर अवैध रूप से रखी गई गिट्टी और बालू को भी जप्त किया गया और आगे चेतावनी दी गई कि अगर फिर से अतिक्रमण किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहरी इलाकों में लगातार जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, जिससे आम जनता को जाम की […]

Noimg

ईशाकचक थाना क्षेत्र में मुखबधिर गर्भवती महिला के साथ उसके मुंह बोले भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र में एक मुखबधिर गर्भवती महिला के साथ उसके मुंह बोले भाई ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होते ही पीड़िता की मां ने ईशाकचक थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, देर शाम को पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। AMBA

Noimg

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को उसकी सौतन ने गरम तेल फेंक कर किया घायल || GS NEWS

अपराधघटनाप्रेम प्रसंगबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर गर्म तेल फेंक दिया, जिससे उसका पूरा शरीर बुरी तरह जल गया। पति जब घर पहुंचे, तो घायल अवस्था में दूसरी पत्नी को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बांका जिले के चन्दन थाना क्षेत्र की है। घायल महिला के पति ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था और वहीं किसी से प्यार हो गया था। शादी की योजना थी, लेकिन शादी नहीं हो पाई और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पति के अनुसार, पहली पत्नी के साथ कोई विवाद नहीं था, फिर भी उसने अचानक गर्म तेल फेंक दिया। फिलहाल घायल महिला का […]

Noimg

ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने 25 मोबाइल धारकों को मोबाइल सौंपा || GS NEWS

उपलब्धिपुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने चोरी और गुम हुए 25 मोबाइल को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। मोबाइल मिलने के बाद सभी धारकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा, “25 मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल सौंपे गए हैं और आगे भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।” उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल मिलने की संभावना बनी रहेगी। मोबाइल धारक शांभवी ने बताया, “हमारा मोबाइल पिछले एक साल से गुम था, और आज भागलपुर पुलिस के प्रयासों से हमें वापस मिला है। अब हमें भागलपुर पुलिस पर भरोसा है।” गौरतलब है कि भागलपुर पुलिस ने 2023 से अब तक लगभग […]

Noimg

अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराया, चालक समेत एक सवार मायागंज रेफर || GS NEWS

घटनापीरपैंतीबिहारभागलपुरसमस्यासड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर जिले में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिनमें कई लोगों की जान जा रही है। एक ताजा घटना पीरपैंती प्रखंड स्थित ब्लॉक और थाने को जोड़ने वाली सड़क पर हुई। शेरमारी से दुलदुलिया जा रहे चारचक्का वाहन की तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में पेड़ से टकरा कर खाई में जा गिरा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया और घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। उपास्थित चिकित्सक डॉ. जीतू कुमार ने बताया कि अजीत कुमार (उम्र 50 वर्ष), पिता कृष्ण कुमार, ग्राम पकड़िया, जिला कटिहार निवासी और सुजीत कुमार (उम्र 50 वर्ष), पिता नारद राम, पीरपैंती सादिकपुर निवासी, को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा, […]

Noimg

निजी नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने हत्या का कराया मामला दर्ज || GS NEWS

घटनानशा मुक्तिपुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: इसाकचक थाना क्षेत्र के पासी टोला मोहल्ले में स्थित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के निवासी अमरेश कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें उनकी पत्नी ने 25 जून 2024 को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। 30 जून को अचानक अमरेश कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नशा मुक्ति केंद्र के लोगों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने केंद्र में काफी हंगामा किया और हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। घटनास्थल पर पुलिस और जिले के वरीय पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच […]

Noimg

ट्रिपल आईटी भागलपुर अब और बनेंगे प्रभावशाली || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरभारतसरकारी योजनाAMBA0

ट्रिपल आईटी भागलपुर और जापान की कंपनी ह्यूमन एसोसिया के साथ किया एमओयू साइन भागलपुर: ट्रिपल आईटी भागलपुर ने अपने छात्रों को अत्यधिक प्रतिभाशाली और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए जापान की प्रतिष्ठित कंपनी ह्यूमन एसोसिया के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन किया है। इस अवसर पर ट्रिपल आईटी भागलपुर के कुल सचिव डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस समझौते से छात्रों को जापान की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करेंगे। डॉ. गौरव कुमार ने यह भी बताया कि जापानी टेक्नोलॉजी सीखने के बाद छात्रों के वेतन पैकेज में भी वृद्धि होने की संभावना है। जापानी कंपनी […]

Noimg

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका || GS NEWS

नशा मुक्तिबिहारभागलपुरमारपीटAMBA0

भागलपुर: इसाकचक थाना क्षेत्र स्थित पासी टोला के पास एक प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के गोलपारा निवासी अमरेश कुमार के रूप में हुई है। अमरेश की तबीयत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी खुशी कुमारी और उनके परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र में अमरेश के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और अंततः उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अमरेश के शरीर पर कई जगह चोट के दाग थे, और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर और नर्स मौजूद […]

Noimg

दो बेटियों ने कंधा देकर अपने होमगार्ड पिता को पहुंचाया मुक्तिघाट || GS NEWS

पुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि, कहा – मेरे पिता ने हम दोनों बहनों के आंखों में कभी आंसू नहीं आने दिया भागलपुर: जिन्होंने कभी आंखों में आंसू नहीं आने दिए, वही रुला गए। छोटी खंजरपुर की रहने वाली श्रुति और साक्षी के लिए शनिवार का दिन कुछ ऐसा ही दर्द दे गया। दोनों के पिता और होमगार्ड जवान अश्वनी कुमार सिंह का समाहरणालय परिसर में ड्यूटी के दौरान ही अचानक निधन हो गया। दोनों बेटियों ने कंधा देकर उन्हें घाट तक पहुंचाया। छोटी बेटी साक्षी ने बेटा बनकर मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया। इससे पहले कंबाइंड बिल्डिंग में जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदाई दी गई। होमगार्ड जवान के परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ही […]

Noimg

भोज खाने गए सनोखर का लापता युवक चेन्नई से मिला || GS NEWS

पीरपैंतीपुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

मां ने हुजूर नगर के मेजबान सहित अन्य पर दर्ज कराया था गायब करने का मामला भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र हुजुर्गनगर गांव के मिल्टन चौधरी के घर अपने चार पुत्रों के साथ भोज खाने गए अफजलपुर सनोखर के मंगान मंडल को पुलिस ने चेन्नई में ढूंढ निकाला। मां कौशल्या देवी ने 26 जून को हुजूर नगर के मिल्टन चौधरी सहित अन्य पर अपने पुत्र को मारपीट कर गायब करने का मामला दर्ज कराया था। थाना अध्यक्ष ने गायब मंगान मंडल को ढूंढने का काफी प्रयास किया। तकनीकी अनुसंधान में पुलिस को ज्ञात हुआ कि मंगान मंडल ट्रेन से चेन्नई जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान से संपर्क किया और […]