Tag Archives: bhagalpur

BHAGALPUR : जर्जर छात्रावास को लेकर छात्रों का हंगामा, 3 दिन का अल्टीमेटम || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: मारवाड़ी महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जाहिर की। छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय का छात्रावास पूरी तरह जर्जर हो चुका है और भवन की स्थिति बेहद खराब है। उनका कहना है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही छात्रावास में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि रात में सोते समय भी डर बना रहता है कि कहीं छत गिर न जाए। इस समस्या को लेकर कई बार प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई […]

BHAGALPUR : कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की प्रथम स्मृति दिवस मनायी गई, संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प  || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: भाकपा (माले) के पूर्व जिला कमिटी सदस्य एवं बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के पूर्व राज्य व जिला सचिव कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव की प्रथम स्मृति दिवस सोमवार को स्थानीय सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में मनायी गई। इस अवसर पर भाकपा (माले) और ऐक्टू कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा (माले) के नगर प्रभारी एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉमरेड अर्जुन प्रसाद यादव ने जीवनभर गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और वे मजदूरों के […]

BHAGALPUR : सबौर कृषि विश्वविद्यालय में ब्लूबेरी की खेती शुरू, किसानों की आय बढ़ाने की पहल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत पहली बार ब्लूबेरी फल की खेती शुरू की गई है। यह फल अब तक मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में ही उगाया जाता रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने बताया कि अब तक यहां धान, मक्का और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती होती रही है, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अब उच्च मूल्य वाली फसलों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लूबेरी की खेती की शुरुआत की गई है। वहीं कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि ब्लूबेरी का स्वाद मीठा-खट्टा होता है और इसमें […]

BHAGALPUR : कूड़े के ढेर में मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, भागलपुर में सनसनी; परिजनों का हंगामा || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले के नाथनगर स्थित ललमटिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब श्री चंपापुर दिगंबर जैन मंदिर के समीप नगर निगम के कूड़ा ढोने वाले ठेले में एक 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान ललमटिया निवासी मोहम्मद इजहार के पुत्र मोहम्मद शमीर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह सफाईकर्मी कूड़ा उठाने पहुंचे थे, तभी उनकी नजर ठेले में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात अपराधियों ने बच्चे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने […]

BHAGALPUR : जमीन विवाद में नाथनगर बना रणक्षेत्र, हिंसक झड़प में 10 घायल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस घटना में करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने बाहरी बदमाशों को बुलाकर हमला कराया। बताया जा रहा है कि करीब दस की संख्या में आए इन लोगों के हाथों में हथियार थे। हालांकि गोलीबारी नहीं हुई, लेकिन दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार […]

BHAGALPUR : भागलपुर के दो सगे भाइयों ने SSC परीक्षा में लहराया परचम, गांव में जश्न का माहौल || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: कहते हैं कि सफलता के लिए आलीशान संसाधनों से ज्यादा जरूरी अटूट संकल्प और कड़ी मेहनत होती है। इस कहावत को सच कर दिखाया है भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत सन्हौली पंचायत के कोइली खुटाहा गांव के दो सगे भाइयों—भवानी शंकर और रवि शंकर ने। दोनों ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा में एक साथ सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। सरपंच के बेटों ने रचा इतिहाससन्हौली पंचायत के वर्तमान सरपंच विनोद कुमार यादव के घर इस सफलता से खुशी का माहौल है। दोनों पुत्रों ने एक साथ अधिकारी बनकर यह साबित कर दिया कि स्पष्ट लक्ष्य और मेहनत से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि […]

BHAGALPUR : परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धालुओं ने किया पूजन || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: परशुराम जयंती के अवसर पर नयाबाजार स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं आरती की गई। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर राकेश कुमार ओझा, रितेश ओझा, डी. के. सिंह, मुकुल सिंह, पवन बजाज, गोपाल बजाज, उषा देवी बजाज, राजेश ओझा, पंडित कन्हैया झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश कुमार ओझा ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं और उनका जीवन समाज को अन्याय के […]

BHAGALPUR : नाथनगर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर राख  || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंदासपुर गांव के वार्ड संख्या-5 स्थित यादव टोला में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब आधा दर्जन घर इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए घरों में फंसे लोगों और छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और नाथनगर थाना को जानकारी दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर […]

BHAGALPUR : सांप के काटने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर: जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव में सांप के काटने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतन कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आयुष मानसिक रूप से अस्वस्थ था। जानकारी के अनुसार, आयुष घर के पास खेल रहा था, तभी अचानक सांप ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसके पैर से खून निकलने लगा। दादा की नजर पड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद पिता उसे तुरंत मोटरसाइकिल से मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिला। उनका कहना है कि न तो सही तरीके से उपचार किया […]

BHAGALPUR : प्रेमिका की शादी की खबर सुन युवक ने टावर पर चढ़कर किया हंगामा, पुलिस ने सुरक्षित उतारा  || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1110

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास फोरलेन स्थित टेलीफोन टावर पर रविवार को एक युवक के चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी की खबर से आहत युवक ने उसे पाने की जिद में यह कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक टावर पर चढ़कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पूर्णिया जिले के रहने वाले अरुण राम के रूप में हुई है, जो सुल्तानगंज के टेलीफोन एक्सचेंज […]