


भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के नरगा लालूचक में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय जयप्रकाश मंडल के पुत्र थे और पेशे से वाहन चालक थे।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार अपने घर की छत पर सोए हुए थे। देर रात नींद में करवट लेने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत पास के एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। परिजन जब उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि प्रवीण कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और ड्राइवरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना की जानकारी मृतक के भाई रवि कुमार ने दी है।
















