


भागलपुर में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के हरकट्टा निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश तांती (पिता स्व. कैलाश पासवान) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 तारीख को मुकेश अपने दोस्त कुंदन के साथ घूमने निकले थे। घर लौटने के दौरान गांधीग्राम चौक के आगे एक अज्ञात और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मुकेश का इलाज लगातार चल रहा था, लेकिन देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
















