5
(1)



भागलपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा कुछ माह पूर्व शहर से बाहर रिक्शाडीह में बस स्टैंड की शुरुआत की गई थी। पहले कोयला डिपो से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाली बसों का संचालन होता था, जिससे शहर में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी।

हालांकि रिक्शाडीह बस स्टैंड शुरू होने के बाद भी यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है। बस स्टैंड परिसर में न तो शौचालय की समुचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। गर्मी के इस मौसम में पूरा परिसर धूल से अटा पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा टिकट काउंटर भी अधिकतर समय बंद रहता है, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत होती है। दूर-दराज से आने-जाने वाले लोग इस अव्यवस्था से खासे परेशान हैं।

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बस स्टैंड पर आवश्यक सुविधाएं बहाल करने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: