5
(1)



भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियो गांव में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस घटना में उदय पासवान (पिता स्वर्गीय बेचू पासवान) समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित जमीन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है और वर्ष 2009 से न्यायालय में टाइटल सूट लंबित है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर कब्जे की कोशिश लगातार की जा रही थी।

घटना के दिन कुछ लोग जबरन उदय पासवान की पैतृक जमीन पर पहुंचे और खंभा-खूंटी गाड़कर काम शुरू कर दिया। जब उदय पासवान ने इसका विरोध किया, तो लगभग 6 से 7 लोगों ने मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उदय पासवान सहित चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। इसके बाद सभी घायल झंडापुर थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें तत्काल इलाज कराने की सलाह दी। आरोप है कि थाना स्तर पर किसी प्रकार की इंजरी रिपोर्ट या प्राथमिक कागजी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित होने के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: