September 11, 2025
भागलपुर नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर ||GS NEWS
KolkataनवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट, चल रहे कार्य और आने वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर और परियोजनाओं से जुड़े संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी के तहत टाउन हॉल, रोड प्रोजेक्ट, बरारी गंगा घाट समेत कई प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट का मैनुअल तैयार किया जा रहा है ताकि इनके निरीक्षण और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। DESK2025