Tag Archives: bhagalpur

Noimg

Naugachia -बेटी के जन्म पर पौधे लगाने धरहरा की अनोखी परंपरा बनी पर्यावरण संरक्षण की मिसाल – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर किया गया पर्यावरण संरक्षण गोपालपुर जहां एक ओर आधुनिकता और विकास की अंधी दौड़ में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है, वहीं नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड स्थित धरहरा गांव वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और बेटी सम्मान का ऐसा संदेश दे रहा है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। यहां बेटी के जन्म पर फलदार पौधे लगाने की परंपरा न केवल हरियाली बढ़ा रही है, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भी अनूठी मिसाल पेश कर रही है। धरहरा में जब भी किसी घर में बेटी जन्म लेती है, उसके नाम पर आम, लीची, अमरूद समेत विभिन्न फलदार पौधे लगाए जाते हैं। परिवार के सदस्य […]

Noimg

Bhagalpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर संग्रहालय में ‘नवग्रह वाटिका’ का शुभारंभ – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर संग्रहालय में ‘नवग्रह वाटिका’ का शुभारंभ पौधरोपण के साथ चित्रकला कार्यशाला आयोजित, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश भागलपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भागलपुर संग्रहालय एवं आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों, कला प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन के निर्देशन में संग्रहालय परिसर में ‘नवग्रह वाटिका’ निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण अभियान से हुई, जिसमें उपस्थित […]

Noimg

Bhagalpur: नमामि गंगे परियोजना के तहत वृक्षारोपण व जागरूकता अभियान – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, गंगा की जैव विविधता बचाने का दिया संदेश भागलपुर । भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वावधान में संचालित नमामि गंगे जलज परियोजना के अंतर्गत भागलपुर जिले के इस्माइलपुर प्रखंड स्थित नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत के दुर्गा हाट स्थित सूरज कोचिंग संस्थान में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ गंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौतियों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को जागरूक करना था। इस अवसर पर विभिन्न […]

Noimg

Bhagalpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर में जागरूकता की अनूठी मिसाल – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

रन फॉर एनवायरनमेंट, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश भागलपुर । विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर भागलपुर वन प्रमंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को जिलेभर में जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिनभर चले इन आयोजनों में हजारों लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे ‘रन फॉर एनवायरनमेंट’ अभियान से हुई। सुंदरवन से प्रारंभ हुई जागरूकता यात्रा सैंडिस कंपाउंड स्थित जयप्रकाश उद्यान के तितली पार्क तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए और लोगों को प्रकृति बचाने का संदेश दिया। यात्रा के […]

Noimg

Bhagalpur: मंजूषा कला को मिलेगा नया मंच, 7 जून को लगेगी ‘मंजूषा हटिया’ – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर संग्रहालय परिसर में कलाकार करेंगे कलाकृतियों का प्रदर्शन व विक्रय, लोक कला संरक्षण की अनूठी पहल भागलपुर । अंग प्रदेश की गौरवशाली लोक चित्रकला मंजूषा कला के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार को नई गति देने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय तथा भागलपुर संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में एक नई सांस्कृतिक पहल की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को “मंजूषा कला प्रदर्शनी–मंजूषा हटिया” का आयोजन किया जाएगा। इस श्रृंखला की पहली एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 07 जून को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक भागलपुर संग्रहालय परिसर में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य मंजूषा कला से जुड़े कलाकारों को एक ऐसा […]

Noimg

Bhagalpur: नाविकों को मिला प्रशासन का सहयोग, जिलाधिकारी ने वितरित किए चेक – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

बरारी घाट नियंत्रण कक्ष में हुआ वितरण कार्यक्रम, अवैध वसूली करने वाले नाविकों पर होगी सख्त कार्रवाई भागलपुर । विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नाविकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बरारी घाट स्थित नियंत्रण कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने नाविकों के बीच चेक का वितरण किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा 50 यात्री क्षमता वाले सुरक्षित और मानक अनुरूप […]

Noimg

Bhagalpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम और एसएसपी ने किया वृक्षारोपण – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

‘एक पेड़ पुरखों के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील भागलपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन के समीप विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। इस अवसर […]

Noimg

Bhagalpur: 7 जून से फिर दौड़ेगी विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियां, प्रशासन ने पूरी की तैयारी – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

ट्रायल सफल, एक लेन से शुरू होगा आवागमन; नाविकों द्वारा अवैध वसूली पर होगी एफआईआर और नाव जब्त भागलपुर । विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत एवं तकनीकी परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद आगामी 7 जून से सेतु पर वाहनों का परिचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त उपस्थिति में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि सेतु की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर तकनीकी परीक्षण और ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। 6 जून की शाम चिकित्सकों, मीडिया प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी […]

Noimg

BHAGALPUR : सबौर में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1140

भागलपुर । जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सबौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत बताई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सबौर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के पटेल नगर के समीप कुछ युवक स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की। […]

Noimg

12 थानों से जब्त 1115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण – GS NEWS

bihar bhagalpurभागलपुरDESK 1140

पीरपैंती के मुरली पहाड़ पर मध निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, देशी-विदेशी शराब को गड्ढा खोदकर किया नष्ट भागलपुर । बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में मध निषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र स्थित मुरली पहाड़ पर बड़ी मात्रा में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। मध निषेध विभाग की निगरानी में 12 विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त कुल 1115 लीटर शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। मध निषेध विभाग के थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत शराबबंदी कानून के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जब्त की गई शराब को एकत्र कर मुरली पहाड़ लाया […]