Tag Archives: bhagalpur

Noimg

पोस्टमार्टम से खुला राज: दीपनगर में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के दीपनगर मोहल्ले में काजल देवी नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद माले कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के समाहरणालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ताओं का कहना था कि काजल देवी की हत्या हुई है और हत्यारे को पुलिस अभिलंब गिरफ्तार करे। कांग्रेस भवन में नगर निगम वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई जिसमें स्थानीय लोगों और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सभी ने एक सुर में कहा कि किसी भी मामले में निर्दोष को फंसाया नहीं जाए और दोषी बचने न पाएं। संजय सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग मिलकर धरना प्रदर्शन कर समाज में शांति भंग करने का […]

Noimg

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में आपसी विवाद में जमकर हुआ मारपीट || GS NEWS

अपराधबहादुरपुरभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक आपसी विवाद में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कैलाश पासवान अपने किसी निजी काम से घर के बाहर जा रहे थे। इसी दौरान, उनके चचेरे भाई सागर कुमार, आत्माराम पासवान और सागर की मां मनोरमा देवी ने कैलाश पासवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में कैलाश के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से कैलाश को भागलपुर के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इसके बाद सागर ने कैलाश को धमकी दी कि अगर उन्होंने इस घटना की शिकायत की, तो वह उनके पूरे परिवार को गोली […]

Noimg

भागलपुर में 20 घंटे की सबसे बड़ी छापेमारी: 126 ओवरलोड वाहन जप्त, 36 लाख जुर्माना वसूला || GS NEWS

भागलपुरमास्क और वाहन जाँचAMBA0

भागलपुर में अब तक की सबसे बड़ी ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भागलपुर, बांका और जमुई की संयुक्त टीम ने रात 11:00 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:00 बजे तक 20 घंटे की लंबी छापेमारी की। इस कार्रवाई में 126 ओवरलोड वाहन जप्त किए गए और 35 ट्रकों से 36 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। इस छापेमारी में पुलिस, खनन, परिवहन और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। भागलपुर सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान सभी थानों को निर्देश जारी करके चलाया गया था। भागलपुर अनुमंडल में 80, कहलगांव में 36 और नवगछिया में 10 ओवरलोड वाहन पकड़े गए। शहरी क्षेत्र में पकड़े गए वाहनों को हवाई अड्डा […]

Noimg

शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक का विरोध प्रदर्शन || GS NEWS

नवगछियापरीक्षा परिणामबिहारभागलपुरAMBA0

अपने वेतन विसंगति को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन भागलपुर: बिहार में बच्चों को योग की शिक्षा देने वाले नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों का हाल बेहाल है। उनकी स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों का वेतनमान महज ₹8000 निर्धारित किया गया है, जिससे उनके बीच आर्थिक संकट के साथ-साथ पारिवारिक जीविका भी संकट की स्थिति में पहुंच गई है। जहां सरकार एक तरफ शिक्षा की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम और संगठन जिला प्रशासन स्तर पर संचालित कर रही है, वहीं इन शिक्षकों की दशा को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि शारीरिक शिक्षा का स्तर बहुत ही निम्न स्थिति में पहुंच गया […]

Noimg

“योग बनाए निरोग” भागलपुर जिला के पुलिस लाइन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस || GS NEWS

बिहारभागलपुरयोग दिवसAMBA0

भागलपुर: शुक्रवार को  समूचे देश नें योग दिवस मनाया । ऐसा माना जाता है कि योग की शुरुआत भारत देश से हुई है और इसके बाद इसका प्रचलन पूरे विश्व में फैला। सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को बड़े उत्साह के साथ पूरी दुनिया ने मनाया था। हर साल योग दिवस नए-नए थीम पर मनाया जाता है ताकि सभी विषयों पर योग के तहत कार्य किया जा सके। इसी बाबत भागलपुर जिला के पुलिस लाइन में भी  योग दिवस मनाया गया। पुलिस लाइन में  डीसीपी संजीव कुमार के नेतृत्व में यह योग दिवस आयोजित किया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के सभी महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने योग किया और नियमित योग करने का […]

Noimg

शराब की तस्करी में एक को 5 साल का कारावास || GS NEWS

बिहारभागलपुरमास्क और वाहन जाँचAMBA0

भागलपुर: सन्हौला में 2023 में शराब की तस्करी के मामले में पकड़े गए अमजद खान को विशेष न्यायाधीश उत्पादक कोर्ट-2 ने 5 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा के बिंदु पर हुई सुनवाई में सरकार की ओर से शामिल हुए विशेष लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल ने बताया कि 27 फरवरी 2023 को सन्हौला पुलिस सन्हौला चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शराब लेकर एक मोटरसाइकिल से सन्हौला बाजार की तरफ जा रहा है। वाहन चेकिंग के क्रम में भुड़िया मोड़ से एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। […]

Noimg

सीटीएसपी ने कहा करंट लगाने और प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने की बात झूठ || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों सुमेश मंडल हत्याकांड में संदिग्ध के नाम पर पांच बेगुनाहों को थाना ले जाकर बुरी तरह से पीटने और उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने के मामले में एसएसपी के निर्देश पर जांच की गई। इस जांच के बाद एसएसपी ने थानाध्यक्ष शांता सुमन को पद से हटा दिया और दरोगा सनोज कुमार को लाइन हाजिर किया है। वहीं, इस मामले में सिटी एसपी श्री राज ने कहा कि प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने और करंट लगाने की बात झूठ है। आरोप लगाने वालों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस बात को नहीं कबूला। हालांकि, थानाध्यक्ष और दरोगा पर कार्रवाई हुई है और आगे मामले की जांच की जा रही […]

Noimg

थाने के पास चाय दुकान में हजारों की चोरी, दो संदिग्ध गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर नाथनगर मधुसूदनपुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक चाय दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने ब्लॉक चौक स्थित बोद्धन यादव की दुकान से गैस सिलेंडर, चूल्हा और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस घटना से लोगों में गुस्सा है कि थाने के नजदीक इस तरह की चोरी हो रही है। ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। दुकानदार के पुत्र ने बताया कि एक चोर मिर्जापुर और दूसरा नूरपुर हरिजन टोला का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। AMBA

Noimg

मछुआरों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, किया डॉल्फिन अभ्यारण का अनोखे अंदाज में विरोध || GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: डॉल्फिन के संरक्षण को लेकर वन विभाग ने सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान तक को डॉल्फिन अभ्यारण क्षेत्र घोषित किया है और इस क्षेत्र में कई पाबंदियां भी लगा दी हैं। वन विभाग का साफ तौर पर कहना है कि सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान तक डॉल्फिन अभ्यारण्य का क्षेत्र है, जिसमें कोई भी मछुआरे मछली नहीं मार सकते, जाल नहीं फेंक सकते, और बंसी नहीं गिरा सकते। अब सवाल यह उठता है कि मछुआरों का जो व्यवसाय मछली मारने का है और मछली मारकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने का है, वह अब नहीं करेंगे तो कैसे जीविकोपार्जन करेंगे। वन विभाग के इस तानाशाही रवैये से तंग आकर मछुआरों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया है, और उनका प्रदर्शन भी काफी […]