Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भागलपुर गोप गुट शिक्षक सम्मेलन में उमड़ी शिक्षकों की भीड़||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

गोप गुट शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए मिथिलेश व श्यामनंदन तीसरी बार बने सचिव भागलपुर । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भागलपुर का चतुर्थ जिला सम्मेलन वृंदावन गार्डन भागलपुर में रविवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता अशोक कुमार गुप्ता एवं मंच संचालन अनिल कुमार दीपक द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को माल्यार्पण और बुके प्रदान करने के उपरांत खुला सत्र का उद्घाटनकर्ता राज्य महासचिव नागेंद्र सिंह द्वारा संगठन को एकजुट रहने और शिक्षकों के लिए आने वाली चुनौतियों पर आगाह किया। वहीं शैक्षिक भविष्य की रणनीतियों पर भी प्रकाश डाला। प्रतिनिधि सत्र के उद्घाटनकर्ता राज्य अध्यक्ष रघुवर रजक ने नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में शिक्षक को सामर्थ्यवान बनने पर बल दिया। […]

Noimg

भागलपुर परिवहन कार्यालय में क्लर्क की कुर्सी पर बैठा दलाल, फोटो वायरल ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर । भागलपुर परिवहन कार्यालय (डीटीओ कार्यालय) में दलालों की सक्रियता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक दलाल क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर सरकारी काम निपटाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य वाहनों के ट्रांसफर से संबंधित था। हालांकि इस फोटो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डीटीओ कार्यालय में अक्सर सरकारी कर्मियों से पहले दलाल पहुंच जाते हैं। आधा दर्जन से अधिक दलाल रोजाना सरकारी वेशभूषा में कार्यालय के अंदर-बाहर घूमते और कई बार क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर कार्य निपटाते देखे जाते हैं। इस वजह से आम लोगों के बीच यह चर्चा […]

Noimg

भागलपुर परिवहन कार्यालय में क्लर्क की कुर्सी पर बैठा दलाल, फोटो वायरल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर परिवहन कार्यालय (डीटीओ कार्यालय) में दलालों की सक्रियता का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक दलाल क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर सरकारी काम निपटाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह कार्य वाहनों के ट्रांसफर से संबंधित था। हालांकि इस फोटो की पुष्टि जीएस न्यूज़ नहीं करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, डीटीओ कार्यालय में अक्सर सरकारी कर्मियों से पहले दलाल पहुंच जाते हैं। आधा दर्जन से अधिक दलाल रोजाना सरकारी वेशभूषा में कार्यालय के अंदर-बाहर घूमते और कई बार क्लर्क की कुर्सी पर बैठकर कार्य निपटाते देखे जाते हैं। इस वजह से आम लोगों के बीच यह चर्चा […]

Noimg

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच भिड़ंत, एक छात्र की हालत गंभीर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयुष नामक छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल आयुष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद कॉलेज में तनाव का माहौल फैल गया। नाराज़ छात्र मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत से मिलने पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर भी मौजूद थीं। छात्रों ने एसएसपी से शिकायत की कि आयुष पर हमला करने वाले आरोपी छात्र खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कार्रवाई करने में ढिलाई […]

Noimg

भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद वारदात ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हॉस्टल नंबर चार के गेट पर दर्जनभर छात्रों ने मिलकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में छात्र आयुष राज पांडेय अपनी बाइक पर बैठे दिखाई देते हैं। तभी अचानक करीब 10 से 12 छात्र उन्हें चारों ओर से घेर लेते हैं। पहले कुछ देर कहासुनी होती है और फिर अचानक एक आरोपी आयुष के चेहरे पर वार कर देता है। इसके बाद छात्र लाठी और हॉकी स्टिक से आयुष पर ताबड़तोड़ हमला करने लगते हैं। हमले में आयुष बाइक समेत जमीन पर गिर जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी […]

Noimg

भागलपुर आयुक्त कार्यालय में हिंदी दिवस पर हुआ भव्य आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर : आयुक्त कार्यालय, भागलपुर प्रमंडल के सभागार में 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय ने की। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि भाषा ध्वनि का स्वरूप है, जिसे हम बोलकर या लिखकर अभिव्यक्त करते हैं। हमारे देश में अनेक बोलियां बोली जाती हैं, जिनमें हिंदी प्रमुख है। हिंदी को हम देवनागरी लिपि में लिखते हैं। उन्होंने कहा कि सल्तनत और मुगल काल के दौरान सेना मुख्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से लोग आते थे, जिससे भाषाओं का मेल हुआ और ‘हिंदवी’ भाषा का विकास हुआ। उन्होंने बताया कि हिंदी का इतिहास लगभग 200 वर्ष पुराना […]

Noimg

भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त ने मायागंज अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश ||GS NEWS

कहलगांवDESK20250

भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के निर्देश पर मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. हेमशंकर शर्मा और अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार ने चिकित्सकों की टीम के साथ सभी वार्डों और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। अस्पताल से लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निरीक्षण कराया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही वार्डों की व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। माना जा रहा है कि इस निरीक्षण के बाद अस्पताल की […]

Noimg

भागलपुर नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर ||GS NEWS

KolkataनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति को लेकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने पूर्ण हो चुके प्रोजेक्ट, चल रहे कार्य और आने वाली योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर और परियोजनाओं से जुड़े संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्मार्ट सिटी के तहत टाउन हॉल, रोड प्रोजेक्ट, बरारी गंगा घाट समेत कई प्रमुख कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी प्रोजेक्ट का मैनुअल तैयार किया जा रहा है ताकि इनके निरीक्षण और कार्यान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। DESK2025

Noimg

भागलपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, योजनाओं की समीक्षा कर महागठबंधन पर साधा निशाना ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार के पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार को भागलपुर पहुंचे। उन्होंने जिला अतिथि गृह में पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और धरातल पर चल रहे कार्यों का मूल्यांकन किया। प्रेस से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने पंचायती राज विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है, जिनका लाभ अब गांव-गांव तक लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। इसी बीच उन्होंने महागठबंधन पर भी तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता […]

Noimg

भागलपुर टाउन हॉल में जीतन राम मांझी की जन समर्थन सभा, बोले– राजनीति में आने का मकसद सिर्फ जनता की सेवा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के टाउन हॉल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की जन समर्थन सभा आयोजित की गई। इस मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक रजक और महानगर अध्यक्ष सनोज यादव ने मंत्री का फूल-माला और अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई व्यक्तिगत शौक नहीं था, बल्कि वे केवल जनता की सेवा के उद्देश्य से राजनीति में आए। इसी सेवा भावना के कारण उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। अपने संबोधन में मंत्री ने केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों और चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर जनहित को […]