
भागलपुर। जिले में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर मद्यनिषेध विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया और 180.30 लीटर शराब जब्त की। 21 अक्टूबर को सबौर, बरारी, बिहपुर, गोपालपुर, झंडापुर, भवानीपुर, कहलगांव, ईशीपुर बाराहाट और सनोखर थाना क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए निगरानी और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

















