5
(2)

गोपालपुर से समर्थक बकरा लेकर पहुंचे बोले—मोदी जी मेरे बकरे को भी देख लें

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। हर कोई प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आया।

इसी बीच सभा स्थल पर एक दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिला। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से आए प्रकाश मंडल, जो पेशे से चाय बेचते हैं, मोदी जी के बड़े प्रशंसक हैं। लेकिन आज वे अपने बकरे के साथ सभा में पहुंचे तो लोगों का ध्यान उनकी ओर खिंच गया।

प्रकाश मंडल ने बताया कि उन्हें अपने बकरे से बेहद लगाव है और वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके बकरे को भी देख लें। मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा—“जिस तरह मैं मोदी जी का बड़ा फैन हूं, उसी तरह मेरा बकरा भी उनका प्रशंसक है। अगर मोदी जी एक बार इसे देख लें तो मुझे गर्व महसूस होगा।”

सभा स्थल पर यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई लोग मोबाइल से तस्वीरें खींचते और वीडियो बनाते नजर आए। पूरा मैदान ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और कार्यकर्ताओं का जोश अपने चरम पर है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: