Tag Archives: bhagalpur

Noimg

सांसद देवेश चंद्र द्वारा मुस्लिम यादव और कुशवाहा के टिप्पणी पर सियासी पारा गरम, कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन || GS NEWS

बिहारभागलपुरराजनीतिAMBA0

भागलपुर सांसद देवेश चंद्र द्वारा मुस्लिम यादव और कुशवाहा को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार में राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर है। एक तरफ जहाँ कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सांसद पर कार्रवाई की मांग की है, वहीं भागलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, “जब से भारत वर्ष आजाद हुआ है और जब से हम लोग इस धरती पर हैं, तब से किसी भी नेता का इस तरह का बयान नहीं सुना था कि मुसलमान यादव और कुशवाहा का काम नहीं करूंगा। यह लोकतंत्र की हत्या और संविधान की हत्या है। इस तरह का बयान जायज नहीं है।” प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया […]

Noimg

सनोखर थाना क्षेत्र के भखरी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत, तीन घायल || GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र के भखरी गांव में एक ट्रैक्टर दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना महेशखोर गांव से एक ब्लू रंग का ट्रैक्टर गभोरी लादकर भखरी गांव में रिश्तेदार के यहां पहुंचाने के दौरान हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि गभोरी पहुंचाकर लौटते समय ड्राइवर ने गाड़ी चलाने के लिए स्टेयरिंग एक बच्चे को थमा दिया। बच्चे द्वारा ट्रैक्टर चलाने के प्रयास में वाहन असंतुलित हो गया और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। ड्राइवर भी घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस दुखद हादसे […]

Noimg

दिलगौरी गाँव के विंद टोला में एक विवाहिता के द्वारा सास, ससुर व पति को किया जा रहा प्रताड़ित || GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी गाँव के विंद टोला में एक विवाहिता द्वारा अपने सास, ससुर और पति को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में पीड़ित जयप्रकाश विंद ने बताया कि उनके पुत्र संजय विंद की शादी 2008 में सीमरिया, कुमलत थाना कजरैली, जिला भागलपुर निवासी बैचेन विंद की पुत्री माला देवी से हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। माला देवी ने अपने तीन बच्चों को जन्म मायके में ही दिया और वह बार-बार अपने ससुराल वालों को प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देती हैं। जयप्रकाश विंद का कहना है कि उनकी पुत्रवधू ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की […]

Noimg

सांसद देवेश चंद्र द्वारा मुस्लिम यादव और कुशवाहा के टिप्पणी पर बोले विधायक अजीत शर्मा – जल्द कार्रवाई हो और सांसद को निलंबित किया जाए || GS NEWS

UncategorizedअपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  सांसद देवेश चंद्र द्वारा मुस्लिम यादव और कुशवाहा को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद बिहार में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सांसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अजीत शर्मा ने कहा, “जब से भारत वर्ष आजाद हुआ है और जब से मैं इस धरती पर हूं, तब से किसी भी नेता का इस तरह का बयान नहीं सुना था कि मुसलमान यादव और कुशवाहा का काम नहीं करूंगा। यह लोकतंत्र की हत्या और संविधान की हत्या है। इस तरह का बयान बिल्कुल जायज नहीं है।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सांसद देवेश चंद्र को निलंबित करने और उन पर उचित कार्रवाई करने की […]

Noimg

लोदीपुर थाना क्षेत्र के चमरिया पोखर में असामाजिक तत्वों ने दिया जहर, लाखों की मछली मरी || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: लोदीपुर थाना क्षेत्र के गौहारियो गांव में स्थित 1 एकड़ 40 डिसमिल चमरिया पोखर में असामाजिक तत्वों द्वारा जहर दिए जाने से लाखों रुपये की मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित छोटे लाल मंडल, जो इस पोखर में मछली पालन करते हैं, ने बताया कि 13 जून की रात लगभग 11 बजे गांव के ही चंदन मंडल, तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने उनके पोखर में जहर डाल दिया और भाग गए। देखते ही देखते करीब 5 क्विंटल मछलियां मर कर किनारे आ गईं। पीड़ित छोटे लाल मंडल के अनुसार, मछलियां अभी छोटी थीं, इसलिए करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है, लेकिन कुल आंकड़ा 10 लाख के पार है। छोटे लाल मंडल ने इस घटना की लिखित शिकायत […]

Noimg

बाढ़ व सुखाड़ से निपटने की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक || GS NEWS

कटावबाढ़बिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर : बाढ़ और सुखाड़, भागलपुर के लोगों के लिए एक बड़ी समस्या और चुनौती बनी हुई है। एक तरफ जहां गंगा और कोसी नदी में हर साल जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का प्रकोप होता है और विकराल रूप धारण कर लेता है, जिससे लाखों लोग प्रभावित होते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रचंड गर्मी और उमस से कई एकड़ फसलें सूख जाती हैं। नदी, तालाब, और कुएं सभी सूख जाते हैं, जलस्तर नीचे चला जाता है और इससे किसानों को भारी तबाही का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक में […]

Noimg

दियारा इलाके में फसल लूट को लेकर चली कई राउंड गोलियां, जान बचाकर भागे लोग || GS NEWS

अपराधकिसानभागलपुरविक्रमशीला सेतुAMBA0

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र जीरोमाईल थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के नीचे बदमाशों ने हथियार के बल पर मकई की फसल लूट ली। विरोध करने पर किसान पर तीन राउंड फायरिंग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पिछले तीन घंटे से पुलिस वहां पर कैंप कर रही है। गणेश यादव, जिन्होंने विक्रमशिला पुल के नीचे अपने खेत में मकई की फसल लगाई थी, ने बताया कि बदमाशों ने जबरदस्ती फसल लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद गणेश यादव जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। औद्योगिक क्षेत्र (जीरोमाईल) थाना अध्यक्ष मुरलीधर शाह अपने दल-बल के […]

Noimg

कलयुगी मां की क्रूरता: पटरी के पास मिला दो नवजात शिशुओं का शव || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: सच ही कहा गया है कि कलयुग में कुछ भी हो सकता है। अब तो ममता की मूर्ति कहे जाने वाली मां भी कलयुगी हो गई है। एक कलयुगी मां ने अपना पाप छुपाने के लिए दो नवजात शिशुओं को एक कैरी बैग में पंखा टोली रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी के किनारे छोड़ दिया और फरार हो गई। यह घटना एक मां पर ही नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी पर भी सवाल खड़ा करती है। कुछ युवाओं ने नवजात शिशुओं को देखा और तुरंत 112 पर डायल किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर नवजात शिशुओं को अपने कब्जे में ले ली। सवाल यह उठता है कि आखिर किसी की जिंदगी आने से पहले उसे क्यों खत्म […]

Noimg

पुरानी दुश्मनी में चली गोली, एक घायल ||  GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के बांका जिले के संग्रामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें गोली लगने से राकेश यादव घायल हो गए हैं। घटना के बाबत राकेश यादव ने बताया कि बुधन यादव से उनकी किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी चल रही थी। 15 जून को जब राकेश बाहर गए थे और कल वापस अपने घर आए, तो बुधन यादव, उसका पुत्र सुदामा यादव एवं सुदामा यादव का साला उनके घर में आकर गाली-गलौज करने लगे और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा। जब राकेश ने इसका विरोध किया, तो सुदामा यादव ने पहले लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। फिर सुदामा यादव ने अपनी कमर से हथियार निकाला और अपने साले के […]

Noimg

150 साल पुराने भूतिया महल में चल रहा बस स्टैंड का कार्यालय || GS NEWS

बिहारभागलपुरसमस्याAMBA0

BHAGALPUR : वर्तमान में आपके सामने जो तस्वीर है, वह किसी भूतिया महल से कम नहीं है। यह खंडहर भवन 150 साल पुराना है, जिसकी जर्जर स्थिति देखकर कोई भी दंग रह जाएगा। पूरे महल के चारों तरफ पेड़ उग आए हैं और दरारें पड़ गई हैं। बावजूद इसके, इस भवन में भागलपुर का बस स्टैंड का कार्यालय चल रहा है। एक तरफ जहां भागलपुर में स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट बसों की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर को एक स्मार्ट बस स्टैंड भी मयस्सर नहीं है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का भागलपुर रिजनल कार्यालय जर्जर हालत में है। यह भवन अंग्रेजों के जमाने का है और लगभग 150 साल पुराना है। इसमें बड़े-बड़े बरगद और […]