Tag Archives: bhagalpur

Noimg

नवगछिया के चीकू टाइगर का “DEZIRE लाइन होटल” हुआ शुभारंभ, जल्द होगी ग्रैंड ओपनिंग

UncategorizedBarun Kumar Babul0

नवगछिया, 15 दिसंबर 2024: नवगछिया के एनएच 31 स्थित बस स्टैंड के पास कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप सिमरा निवासी और समाजसेवी युवा चीकू टाइगर द्वारा अपने नए लाइन होटल “DEZIRE लाइन होटल” का पूजा अर्चना किया गया। होटल का पूजा अर्चना भी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस होटल में खासकर राहगीरों, गाड़ी चालकों, सहचालकों और यात्रियों के लिए सस्ते दरों पर स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। चीकू टाइगर ने बताया कि “DEZIRE लाइन होटल” का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है, और जल्द ही इसका ग्रैंड ओपनिंग किया जाएगा। होटल में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है, जिससे वे अपनी यात्रा के दौरान आराम से भोजन कर सकें और विश्राम कर सकें। होटल के […]

Noimg

भागलपुर क्रिकेट लीग में विक्रमशिला वॉरियर ने जीता फाइनल खिताब ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर क्रिकेट लीग सीजन 3 का आयोजन सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में किया गया । बीसीएल के लीग चरण के खेले गए फाइनल मुकाबले में विक्रमशिला वारियर ने बटेश्वर पलटन को 36 रन से हरा दिया । बटेश्वर पलटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी में विक्रमशिला वारियर ने अपने 20 ओवर में 03 विकेट खोकर 144 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलकामांझी फाइटर कि टीम ने 18.5 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई और मैच को हार गई इस फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच सुदर्शन रहे मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के राजीव कुमार मिश्रा (बक्सर) व मनोहर […]

Noimg

भागलपुर – साहिबगंज, भागलपुर – किऊल खंड ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

पर टिकट चेकिंग, 247 बेटिकट यात्री धाराएं @ 1,22,100/- का जुर्माना वसूला गया। प्रदीप विद्रोहीभागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने रेलवे नियमों के पालन को सुनिश्चित करने और अवैध यात्रा को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। शनिवार को साहिबगंज – भागलपुर और भागलपुर – किऊल खंडों में एक व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें प्रमुख स्टेशन जैसे साहिबगंज, भागलपुर, जमालपुर, अभयपुर और कजरा शामिल थे।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा, सुदेब भट्टाचार्य के निर्देशानुसार यह अभियान आयोजित किया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षकों – फूल कुमार शर्मा, प्रणय कुमार, संजीव कुमार गुप्ता, सुधांशु आर्य – के साथ मालदा मुख्यालय से वाणिज्यिक और टिकट जांच कर्मचारियों, तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने हिस्सा लिया। यह अभियान […]

Noimg

भागलपुर: जेल अधीक्षक पर कुख्यात गैंगस्टर से मुलाकात करवाने और गिफ्ट में कार लेने का आरोप, CCTV फुटेज सामने आया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

रिपोर्ट – शयामानंद सिंह, भागलपुर भागलपुर केंद्रीय कारा के सुपरिटेंडेंट राजीव कुमार झा पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने कुख्यात गैंगस्टर मुकेश पाठक से गिफ्ट के तौर पर 15 लाख रुपये की कार ली और बदले में उसे अपनी मौजूदगी में मुलाकातियों से मिलवाने की सुविधा दी। इस मामले को लेकर तीन डिप्टी सुपरिटेंडेंट और 36 जेल कर्मियों ने जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक शिकायत की है। जेल कर्मियों का कहना है कि सुपरिटेंडेंट बिना किसी कारण के उन्हें गालियाँ देते हैं और सस्पेंड करने की धमकी देते हैं। इसके अलावा, वे अपनी केबिन में मुकेश पाठक और अन्य अपराधियों से मुलाकात करवाते हैं, जो जेल के नियमों के खिलाफ है। इस […]

Noimg

भागलपुर नगर निगम बना अखाड़ा अपनी वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी ने किया हड़ताल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर नगर निगम का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। बीते 1 नवंबर को निगम के सफाई कर्मचारी ने 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल किया था।उस समय नगर आयुक्त सिटी मैनेजर स्वास्थ्य प्रभारी सभी मौजूद थे,कहा गया था कि काली पूजा के बाद बोनस दिया जाएगा लेकिन अब दूसरी कंपनी 8 घंटे के बदले 12 घंटे काम करवाती है।26 दिन में वेतन देने की बात हुई थी लेकिन 30 दिन में वेतन मिलता है। अन्य मुद्दों को लेकर आज भी सफाई कर्मचारी ने हड़ताल कर दिया है। मौके पर मौजूद जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरब आनंद चौबे ने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर सफाई कर्मचारी की मांग पूरी नहीं हुई […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर मालदा डिवीजन द्वारा आयोजित सुरक्षा प्रदर्शन कार्यक्रम  ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : पूर्व रेलवे के मालदा डिवीजन ने सोमवार को भागलपुर स्टेशन पर एक सुरक्षा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम श्री प्रवीण कुमार, क्षेत्र अधिकारी/भागलपुर, और सहायक यांत्रिक अभियंता (एएमई)/भागलपुर सुमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें अधीक्षकों की टीम ने संचालन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों से उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें संचालन, लोको, और सुरक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की सुरक्षा और परिचालन संबंधी जानकारी को बढ़ाना था, विशेष रूप से वास्तविक जीवन की स्थितियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए। कार्यक्रम में शामिल मुख्य विषयों में एलएचबी कोचों के अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) को रीसेट करना, सही शंटिंग और कपलिंग विधियां, फिबा (फेल्योर इंडिकेशन […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर ऑनलाइन और क्यूआर कोड भुगतान प्रणाली की शुरुआत, रेलवे ने डिजिटल सेवा को दिया बढ़ावा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: रेलवे पार्सल सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने आज से भागलपुर स्टेशन पर पार्सल प्रबंधन के लिए ऑनलाइन और क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्रणाली की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पार्सल बुकिंग और भुगतान प्रक्रिया को सुगम बनाना, कागजी कार्रवाई को कम करना और ग्राहकों को पार्सल भेजने और प्राप्त करने में अधिक सुविधा प्रदान करना है। नई प्रणाली के तहत अब ग्राहक पार्सल बुकिंग और भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं, या फिर क्यूआर कोड स्कैन करके भी भुगतान कर सकते हैं। इससे नकद लेन-देन की आवश्यकता पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी, जिससे पार्सल सेवा अधिक तेज़, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। रेलवे ने […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पुनः शुरू, यात्रियों से सहयोग की अपील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री शनिवार से फिर से शुरू कर दी गई है। मालदा मंडल ने त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्थायी रूप से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को रोक दिया था, लेकिन अब त्योहारों की भीड़ खत्म होने के बाद प्लेटफॉर्म टिकट प्रणाली को पुनः सक्रिय किया गया है। मालदा डिवीजन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पुनः शुरू की गई है ताकि स्टेशन पर सुचारू संचालन और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। डिवीजन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपनी यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। DESK 04 […]

Noimg

भागलपुर स्टेशन पर एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक बेचने पर विवाद, स्टॉल सील ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री और दुकानदार के बीच विवाद उस समय बढ़ गया जब एक यात्री ने एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक खरीदा। गरीब रथ एक्सप्रेस के यात्री प्रमोद कुमार ने प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 के बीच स्थित एक स्टॉल से कोल्ड ड्रिंक लिया, लेकिन उसका स्वाद असामान्य लगा। जब प्रमोद ने कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी डेट देखी, तो उन्हें समझ आया कि यह उत्पाद पुराना है। उन्होंने इस बारे में दुकानदार से शिकायत की, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। अंततः प्रमोद ने आरपीएफ थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। स्टेशन प्रबंधक को जानकारी मिलते ही रेलकर्मी स्टॉल पर जांच करने पहुंचे, जहां अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया। इस घटना ने रेलवे […]

Noimg

भागलपुर कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण: न्यायाधीशों ने उठाया पर्यावरण संरक्षण का कदम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिला के कोर्ट परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा भागलपुर ने वृक्षारोपण का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी न्यायाधीशों ने उत्साहपूर्वक छह वृक्ष लगाए, जिनमें तीन चंदन और तीन रुद्राक्ष के पौधे शामिल हैं। डालसा के सचिव ज्योत्सना कुमारी ने बताया कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता रानी के नाम से पौधे लगाए गए हैं। ज्योत्सना ने आगे कहा, “हम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाते हैं, लेकिन हमें हर दिन पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। एक स्वच्छ पर्यावरण ही हमारी सेहत का आधार है।” DESK 04 B