May 21, 2026
BHAGALPUR : बिना ट्रेड लाइेंस कारोबारियों पर नगर निगम सख्त, जांच अभियान में कई दुकानदार चिन्हित || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111भागलपुर नगर निगम ने बिना ट्रेड लाइसेंस व्यवसाय चलाने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के निर्देश पर निगम की विशेष टीम ने शहर में जांच अभियान चलाते हुए वार्ड संख्या 38 में दुकानों और प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की। अभियान के दौरान कई दुकानदार ऐसे पाए गए, जिनके पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं था। नगर निगम की टीम ने जांच के दौरान बिना लाइसेंस कारोबार करने वाले व्यवसायियों की सूची तैयार कर ली है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे दुकानदारों को जल्द नोटिस भेजा जाएगा। इसके बावजूद यदि व्यवसायी ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज […]