0
(0)



भागलपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए गांजा और ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



पहली कार्रवाई मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सहजादपुर इलाके में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से गांजा का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 750 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने नीलू देवी, पति धर्मेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से गांजा जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी कार्रवाई जोगसर थाना क्षेत्र में की गई। बुढ़ानाथ मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.88 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान राजा मंडल के रूप में हुई है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके बाद विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: