


मधेपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश और जिला चयन समिति के निर्णय के बाद बहाली प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया, लेखापाल, चौकीदार (रात्रि प्रहरी) और अनुसेवक के पदों पर नियुक्ति होगी।

काउंसलिंग 26 मई से 3 जून तक जिला मुख्यालय स्थित डायट, मधेपुरा (शिक्षा भवन के समीप) में आयोजित की जाएगी। प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
काउंसलिंग की तिथि और क्रमांक
26 मई: रात्रि प्रहरी पद के अभ्यर्थी, क्रमांक 1 से 300 तक
27 मई: रात्रि प्रहरी पद, क्रमांक 301 से 600 तक
29 मई: रात्रि प्रहरी पद, क्रमांक 601 से 917 तक
30 मई: अनुसेवक पद, क्रमांक 1 से 322 तक
1 जून: अनुसेवक पद, क्रमांक 323 से 644 तक
2 जून: मुख्य रसोइया पद के सभी 283 अभ्यर्थी
3 जून: सहायक रसोइया पद के सभी 200 अभ्यर्थी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। तय तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का दावा भविष्य में मान्य नहीं किया जाएगा।
साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां एवं मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे—
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आरक्षण प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
पैन कार्ड
अनुभव प्रमाण पत्र
चार पासपोर्ट साइज फोटो
















