Tag Archives: bihpur

बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र ने 25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री सेतु योजना और विधायक योजना के तहत लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जदयू नेता सत्यप्रकाश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह और बाल्मीकी मंडल ने जानकारी दी कि तेलघी, उस्मानपुर, नागरटोला, खरीक बाजार 14 नंबर रोड से अंबेडकर चौक, सहनी टोला, गणेशपुर, तुलसीपुर, कालूचक, नवटोलिया, भवनपुरा सामुदायिक भवन, चोरहर और बगड़ी समेत विभिन्न गांवों में कुल 27 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में पक्की सड़क, दो सेतु और सामुदायिक भवन शामिल हैं। विधायक शैलेंद्र ने बताया कि सबसे प्रमुख […]

Noimg

बिहपुर विस चुनाव 2025 के लिए एनडीए आज से चुनाव प्रचार की शुरूआत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 2025 के चुनाव को लेकर एनडीए ने मंगलवार से चुनाव प्रचार अभियान की विधिवत शुरूआत करने की घोषणा की है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र ने बताया कि मंगलवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भ्रमरपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यह अभियान औपचारिक रूप से शुरू होगा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, विस संयोजक दिनेश यादव और कुमार गौरव ने बताया कि चुनाव अभियान टीम में महिला और युवाओं की विशेष टीम शामिल होगी, जो हर घर और जनता के दरवाजे पर दस्तक देकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेगी। इन योजनाओं में वृद्ध, विधवा और दिव्यांगों के लिए सेवाएं, 125 […]

बिहपुर, खरीक व नारायणपुर के रेलवे विकास को लेकर विधायक 10 जून को जीएम से करेंगे मुलाकात, सौपेंगे मांगपत्र ||GS NEWS

खरीकनवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरलापताDESK20250

भागलपुर : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेन्द्र ने बिहपुर, खरीक और नारायणपुर में रेलवे यात्री सुविधाओं के विस्तार और समग्र रेल विकास को लेकर 10 जून को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रशाल सिंह से मुलाकात करने की घोषणा की है। इस दौरान वे रेलवे जीएम को एक विस्तृत मांगपत्र भी सौंपेंगे। मुलाकात से पूर्व विधायक शैलेन्द्र ने सोमवार की शाम थाना बिहपुर स्टेशन अधीक्षक डीके ठाकुर व आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के साथ बैठक कर इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने कहा कि बरौनी-कटिहार रेलखंड के बाद सबसे अधिक रेल भूमि बिहपुर में है, जो वर्तमान में अनुपयोगी पड़ी है। यदि इस भूमि का उपयोग कर यहां रेल […]

Noimg

बिहपुर में 40 आशा कार्यकर्ताओं की होगी बहाली, आवेदन प्रक्रिया शुरू ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

बिहपुर सीएचसी अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वीसीएम शमशाद आलम ने बताया कि कुल 40 पदों के लिए आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थी आवेदन फार्म बिहपुर सीएचसी से निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा आवेदन फार्म संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, आया फैसिलेटर या एएनएम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं तय की गई हैं। अभ्यर्थी संबंधित वार्ड/टोले की स्थायी निवासी होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (दसवीं पास) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह विवाहित, विधवा या परित्यक्ता हो सकती है। शर्त […]

Noimg

बिहपुर एवं नारायणपुर में ज़न वितरण विक्रेताओं ने की बैठक ||GS NEWS

नवगछियानिधननिभाष मोदी की रिपोर्टDESK 04 B0

आठ सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का विक्रेताओं ने किया समर्थन मांग पूरी होने तक पॉश मशीन बंद रखने का विक्रेताओं ने लिया निर्णय नवगछिया। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक बुधवार को बिहपुर के कांग्रेस भवन में प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरविंद कुमार चौधरी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, प्रदेश संगठन मंत्री शशिधर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संगठन मंत्री इलियास अंसारी उपस्थित हुए। बैठक में प्रस्तावित 01 फरवरी 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी सभी जन वितरण विक्रेताओं ने सर्व सम्मति से कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी […]

Noimg

बिहपुर मालगोदाम समीप फुट ओवर ब्रिज के नीचे से स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल हुआ गायब ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर रेल थाना में दिया आवेदन नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के कहारपुर निवासी मोहन शर्मा पिता स्व राम चरित्र शर्मा का हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 जे ए 4815 रविवार की सुबह करीब 09:50 बजे बिहपुर रेलवे स्टेशन के उत्तर माल गोदाम समीप लाइन नंबर 06 फुट ओवर ब्रिज के नीचे से गायब हो गया। मामले को लेकर मोहन शर्मा ने बिहपुर रेल जीआरपी थाना में मोटरसाइकिल चोरी को लेकर आवेंदन दिया है। मोहन ने कहा, पड़ोस के राजन शर्मा का मोटरसाइकिल लेकर बिहपुर बाजार ख़रीददारी करने जाने के क्रम में एक संबंधी को बिहपुर स्ट्रेशन पर हाटे बाजारे एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ाया। मोटरसाइकिल मालगोदाम फुट ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी किया था। करीब 25 मिनट के […]

Noimg

बिहपुर विस भाजपा ने स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती मनाई ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा भाजपा द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक ई. शैलेंद्र की उपस्थिति में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक शैलेंद्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनके विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के शब्द, “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो,” हर युवा को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रो. गौतम ने किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिक्षा, ध्यान और […]

Noimg

बिहपुर आधार केंद्र पर मनमानी: निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली, लोगों ने की शिकायत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आई हैं। मंगलवार को बिहपुर जमालपुर पंचायत निवासी राजेश साव ने आरोप लगाया कि अपनी दो बेटियों, रिया कुमारी (11 वर्ष) और ऋचा कुमारी (8 वर्ष), के आधार अपडेट कराने गए थे, जहां ऑपरेटर रिंकेश कुमार ने प्रति आधार फिंगर अपडेट के लिए 200 रुपये की मांग की। दोनों आधार अपडेट के लिए कुल 400 रुपये मांगे गए। शिकायत के बाद बिना काम लौटे राजेश साव राजेश साव ने बताया कि पैसे न देने पर ऑपरेटर ने उनका आधार अपडेट नहीं किया और उन्हें बिना काम कराए घर लौटना पड़ा। इस घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत बिहपुर के प्रभारी बीडीओ […]

Noimg

बिहपुर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व राजेंद्र प्रसाद शर्मा के 17वां पुण्यतिथि मनाया गया ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व राजेंद्र प्रसाद शर्मा के 17वां पुण्यतिथि उनके पुत्र नवीन शर्मा के द्वारा अमरपुर गांव स्थित आवास पर मनाया गया।नवीन शर्मा ने बताया कि उनके पिताजी 1980 से 1990 तक कांग्रेस विधायक रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का काफी विकास किया। आगे उन्होंने बताया कि 1990 के बाद अब तक कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई भी बिहपुर विधानसभा का विधायक नहीं बना है। अगर पार्टी हमें मौका देती है तो निश्चित तौर पर कांग्रेस को और मजबूत करने का प्रयास करूंगा तथा यहां से कांग्रेस का झंडा बुलंद करूंगा। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला ने कहा कि स्व राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने क्षेत्र के उन्नति के लिए हर […]

Noimg

बिहपुर सर्किल के नये इंस्पेक्टर बने पवन कुमार सिंह ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर सर्किल के नये इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। वही नए इंस्पेक्टर के पदभार ग्रहण एवं निःवर्तमान इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह के अन्यत्र तबादले पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बिहपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर, झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार सहित रीडर डॉक्टर ओमप्रकाश शर्मा, श्वेत कमल एवं अन्य पुलिस कर्मियों एवं इलाके के कई जनप्रतिनिधियों के द्वारा फूलों की माला पहना कर, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। इंस्पेक्टर श्री अमित ने कहा, इलाके में अपराध नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपने कार्यालय कर्मियों से काम के प्रति समर्पित रहने व कार्य मे लापरवाही नही बरतने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह पहले नवगछिया डीआईयू एवं ओएसडी […]