Tag Archives: Ganga me

गंगा में डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS

गंगाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर एक मासूम की जिंदगी निगल गया। यह हृदयविदारक हादसा सुल्तानगंज प्रखंड के कमरगंज इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 7 बजे कुछ बच्चे गंगा किनारे खेलने गए थे। खेल-खेल में ही 6 वर्षीय मासूम मौसम कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बह गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा के तेज बहाव और खतरनाक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली। मृतका मौसम कुमारी के पिता अरविंद पासवान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में मृतका के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। मासूम की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल […]

Noimg

गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। गोपालपुर तीनटंगा गंगा घाट पर शनिवार को स्नान करने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान तूफान कुमार, पिता कैलाश सहनी, उम्र 15 वर्ष और नितीश कुमार, पिता उपेंद्र सहनी, उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। दोनों युवक पूर्णिया जिला के बरहराकोठी थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने उन्हें खोजने की कोशिश की और पुलिस की मदद से थोड़ी देर बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। इस हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया […]

Noimg

गंगा में डूबी दो सगी बहनों का 22 घंटे बाद मिला शव, गांव में पसरा मातम || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया काली मंदिर के सामने स्थित गंगा घाट पर रविवार को स्नान के दौरान गंगा में डूबी दो सगी बहनों का शव सोमवार की सुबह 22 घंटे बाद बरामद किया गया। एसडीआरएफ टीम ने दोनों शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, नवटोलिया वार्ड संख्या-10 निवासी बीरेंद्र झा की पुत्री वर्षा कुमारी (17 वर्ष) और अंशिका कुमारी (8 वर्ष) अपनी मां रीना झा, नानी, सगी बहन रिया कुमारी (14 वर्ष) और मौसेरी बहन नीशू कुमारी (11 वर्ष) के साथ नवटोलिया काली मंदिर में पूजा के लिए गई थीं। पूजा से पहले सभी महिलाएं और बच्चियां गंगा नदी में स्नान करने लगीं। सभी किनारे पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रही […]

गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। दीपनगर घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया जब गंगा नदी में स्नान कर रहे 14 वर्षीय मन्नी कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक मन्नी कुमार लीगल महतो का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, मन्नी अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने काफी कोशिश कर उसे बाहर खींच भी लिया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया […]

Noimg

गंगा में बढ़ा जलस्तर: सुल्तानगंज का नमामि गंगे घाट जलमग्न, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसका सबसे बड़ा असर सुल्तानगंज क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां नमामि गंगे घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। घाट पर स्थित सभी दुकानें पानी में डूब चुकी हैं, वहीं मुख्य सड़क पर भी तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र नमामि गंगे घाट पर प्रवेश और स्नान को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रूप से अजगैबीनाथ गंगा घाट पर ही स्नान करें, जहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। लगातार […]

Noimg

गंगा में डूबने से किशोरी की मौत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: गंगा नदी में डूबने से एक किशोरी की tragic मौत हो गई है। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी कुंदन यादव ने बताया कि उनकी 7 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी मां के साथ जितिया पर्व के अवसर पर अभिया पुल के पास गंगा स्नान करने गई थी। नहाते समय राधा गंगा नदी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता से मदद की और उसे पानी से बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना तुरंत इस्माइलपुर पुलिस को दी गई, जो मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और बाद में पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। इस दुखद घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। DESK 04 […]

Noimg

गंगा में जलस्तर बढ़ने से शहजादपुर और बैकठपुर में बाढ़ की स्थिति, विद्यालयों में परीक्षा प्रभावित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर । प्रखंड क्षेत्र के शहजादपुर और बैकठपुर दुधैला पंचायत में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से कई घरों और विद्यालयों में पानी घुस गया है। प्राथमिक विद्यालय अमरी में पानी प्रवेश कर गया है, जिसके चलते शुक्रवार को होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा में बाधा उत्पन्न हो रही है। शिक्षक ने बताया कि बच्चों की परीक्षा दूसरी मंजिल पर ली जाएगी। मध्य विद्यालय अमरी-विशनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेमानंद कुमार ने बताया कि गुरुवार को आयोजित परीक्षा में केवल 50 प्रतिशत बच्चे ही शामिल हो सके, क्योंकि विद्यालय के मुख्य द्वार तक पानी पहुंच गया है। रात तक पानी अंदर आने की संभावना है। राजकीय मध्य विद्यालय मिर्जापुर के शिक्षक तरूण कुमार ने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए विद्यालय बुधवार […]

Noimg

गंगा में डूबने से बच्चे की मौत | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

शव की तलाश जारी नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के छोटी अलालपुर वार्ड संख्या- 13 निवासी मनोहर मंडल के पुत्र पीयूष कुमार उम्र 6 वर्ष की शुक्रवार की दोपहर बाद करीब पौने चार बजे गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। पीयूष कुमार द्वितीय कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि मृतक विद्यालय से लौटने के बाद किताब कॉपी घर में रखकर गंगा स्नान करने अपने भाई के साथ चला गया। गंगा स्नान करते समय वह तेज धार में बह जाने के कारण गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। जब तक वहां पर बैठे लोगों की नजर पड़ी तबतक पीयूष कुमार गहरे पानी मे डूब चुका था। पीयूष कुमार दो […]

Noimg

गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत | | GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : मुसहरी टोला के जोगी ऋषि देव के पुत्र गुलशन कुमार (13) की मौत नरकटिया लतामबाड़ी गंगा घाट के समीप डूबने से हो गयी. गुलशन कुमार सोमवार को करीब दो बजे अपने अन्य चार साथियों के साथ गंगा स्नान करने लतामबाड़ी नरकटिया गंगा घाट गया था. स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा. तीनों साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था. घटना की जानकारी बिहपुर थाना व आंचल को दी गयी. सूचना मिलते ही बिहपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन व सीओ बलराम प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आपदा मित्र रोहित कुमार, सोनू कुमार राम, ,सूरज कुमार, मिलन कुमार, प्रेम कुमार, भोली मंडल, शंभु राम, […]

गंगा में डूबे बालक का शव बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: परबत्ता पुलिस ने महादेवपुर स्थित शमशान घाट के निकट गंगा नदी से एक बालक का शव बरामद किया ।शव काफी सड़ा गला हुआ है।बालक का दाहिना हाथ,बाया पैर कटा हुआ है एवं पेट की आंत बाहर निकल हुआ है । घाट पर शव होने की सूचना पर परबत्ता पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल लाया गया। शव की पहचान मधेपुरा चौसा अरजपुर निवासी आशीष कुमार उम्र 8 वर्ष पिता मनीष कुमार मण्डल के रूप में की गई । गुरुवार को शव का नवगछिया अनुमण्डल अस्प्ताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। परबत्ता थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि 24अक्टूबर को मधेपुरा से परिवार के साथ गंगा स्नान के दौरान बालक की डूबने से मौत हो गयी […]